Swapna Shastra: सपने में बारिश दिखना शुभ है या अशुभ, स्वप्न शास्त्र से जानें यह किस बात का संकेत

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र में सपनों को भविष्य के संकेतों से जोड़कर देखा जाता है। सपने में बारिश दिखना शुभ और अशुभ दोनों तरह के संकेत दे सकता है। आइए जानते हैं, ये सपने जीवन में क्या संदेश लेकर आते हैं?

Swapna-Shastra
विज्ञापन

Swapna Shastra: भारतीय स्वप्न शास्त्र वैदिक ज्योतिष और धर्म का अभिन्न हिस्सा है. इस शास्त्र के अनुसार, सपने केवल चेतन या अवचेतन मन की कल्पना नहीं बल्कि आने वाले समय की घटनाओं के संकेत होते हैं। आइए जानते हैं, सपने में बारिश दिखना शुभ है या अशुभ और यह किस बात का संकेत देता है?

सपने में बारिश दिखना शुभ है या अशुभ

स्वप्न शास्त्र में पानी से जुड़े सपनों को प्रायः शुभ माना गया है। सपने में बारिश दिखना भी एक शुभ संकेत है। यह जीवन की सुख-सुविधाओं में वृद्धि, शांति, लाभ और कार्यों में प्रगति और पूर्णता को सूचक होता है।

विज्ञापन

तेज मूसलाधार बारिश

सपने तेज या मूसलाधार बारिश को देखना शुभ बताया गया है। जल का संबंध देवी लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। इसलिए इस प्रकार का सपना उनकी कृपा और आशीर्वाद का सूचक माना गया है। कहते हैं, यह कारोबार में उन्नति, भारी मुनाफा और अपार धन लाभ का संकेत देता है. यह नौकरी में उन्नति और अटके काम के पूरे और सफल होने का भी सूचक है।

हल्की शांत बारिश

जब सपने बारिश रिमझिम और हल्की होती है, तो इसे जीवन में सुख-शांति और खुशहाली से जोड़ा जाता है। रिमझिम, हल्की और शांत बारिश मानसिक शांति और पारिवारिक सुख का प्रतीक माना गया है। इस प्रकार के सपने जीवन से टेंशन और मुश्किलें खत्म होने के बारे में इशारा करते हैं।

विज्ञापन

बारिश में भीगने का अर्थ

सपने में खुद को बारिश में भीगते देखना या खुश होकर खुद को नाचते देखना काफी शुभ माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, मनोकामना पूर्ति होने की इशारा करता है। यह पुराने दुखों के खत्म होने, शुभ समाचार आने और अधूरी इच्छा के जल्द पूरा होने की ओर इंगित करता है।

विज्ञापन

कब होता है अशुभ?

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कुछ खास परिस्थितियों में बारिश का सपना देखना शुभ नहीं माना गया है:

यदि सपने बारिश के साथ आंधी-तूफान या बाढ़ भी आती है, तो यह हुई दिखे, तो यह आने वाली चुनौतियों, चिंता या नुकसान की ओर इशारा करता है।
सपने में खुद को बारिश से बचकर भागते देखना, जीवन में किसी समस्या या जिम्मेदारी से पीछे हटने एक संकेत देता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ