Samudrik Shastra: हाथ के पिछले हिस्से की त्वचा बताएगी स्वभाव और किस्मत की दिशा, जानें सामुद्रिक शास्त्र के रहस्य

Samudrik Shastra: हाथ के पिछले हिस्से की त्वचा का रंग और बनावट कई रोचक संकेत देती है. सामुद्रिक शास्त्र में इसे स्वभाव, व्यक्तित्व और भाग्य से जोड़कर देखा जाता है. आइए जानते हैं, हाथ की त्वचा से जुड़े इन खास संकेतों के अर्थ क्या हैं?

Samudrik Shastra

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में केवल चेहरे की बनावट और संरचना पर ही ध्यान नहीं दिया जाता है, बल्कि हाथ की बनावट पर भी फोकस किया जाता है. इस शास्त्र के अनुसार, हाथ के पिछले हिस्से की त्वचा का रंग और बनावट से भी स्वभाव और भाग्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है. आइए जानते हैं, इससे जुड़े संकेत.

विज्ञापन
विज्ञापन

त्वचा का रंग

हस्तरेखा और सामुद्रिक शास्त्र दोनों हाथ की त्वचा के रंग को विशेष महत्व दिया गया है, क्योंकि ये भाग्य और स्वभाव पर विशेष असर डालती है:

  • जिनकी हाथ की पिछली हिस्सा का रंग गुलाबी होता है, वे आशावादी होने साथ भाग्यशाली भी होते हैं और मुश्किलों का सामना डटकर करते हैं.
  • जब यह सफेद या फीकी होती है, तो यह शांत स्वभाव के साथ कमजोर सेहत की ओर भी इशारा करती है.
  • पीली त्वचा लिवर या पाचन तंत्र की गड़बड़ी की ओर इशारा करती है. इन्हें आवश्यक रूप से खानपान पर ध्यान देना चाहिए.
  • जिनकी त्वचा सांवली और गहरे रंग की होती है, वे लोग मेहनती होते हैं. उन्हें कड़ी मेहनत के साथ धैर्य और व्यावहारिक दृष्टिकोण भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: Hand Hair Meaning: हथेली के पिछले हिस्से पर बाल देता है अहम संकेत, जानें सामुद्रिक शास्त्र की मान्यताएं

विज्ञापन

बनावट का खेल

किसी के हाथ के पिछले हिस्से की बनावट कोमल होती है, किसी की खुरदुरी और कठोर और किसी के ये भाग नस से भरे होते हैं. आइए जानते इनका मतलब:

  • यदि हाथ के पिछले हिस्से की बनावट मुलायम और कोमल है, तो ऐसे लोग सुख-सुविधाओं में जी रहे होते हैं. ये लोग क्रिएटिव भी होते हैं.
  • जिनकी बनावट खुरदरी और कठोर होती है, वे लोग जीवन में संघर्ष और मेहनत से आगे बढ़ते हैं. ये लोग हार न मानने वाले और दृढ़ निश्चयी होते हैं.
  • जिनके हाथ के पिछले हिस्से में नसें खूब उभरी हुई होती हैं, वे लोग सक्रिय और मानसिक रूप से सतर्क होने के साथ थोड़े तनावग्रस्त भी हो सकते हैं.

ये भी जानें

जिन लोगों के हाथ के पिछले हिस्से पर छोटे-छोटे बाल न हों और त्वचा चिकनी हो, वे राजसी सुख भोगते हैं. वहीं अगर रोएं ज्यादा हों तो मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है. मांसल और भरे हुए हाथ धन, ऐश्वर्य और उदारता का संकेत देते हैं. ऐसे लोग दान-पुण्य भी अच्छा करते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ