Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी से बदल सकती है 3 राशियों की किस्मत, करें ये उपाय

Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी 19 मई, 2024 को मनाई जाएगी। इस तिथि को शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर वृषभ में गोचर करेंगे। धन-संपत्ति और सुख समृद्धि के लिए मोहिनी एकादशी के दिन हुआ यह राशि परिवर्तन 3 राशियों के लिए बहुत अनुकूल सिद्ध हो सकता है। जीवन में उन्नति के लिए इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कि ये 3 राशियां कौन-सी हैं और उन्हें क्या उपाय करना चाहिए?

Author
Edited By : Shyamnandan Updated: May 10, 2024 13:35
Mohini-Ekadashi
मोहिनी एकादशी 2024

Mohini Ekadashi 2024: भगवान विष्णु को मोहिनी एकादशी व्रत बहुत प्रिय है, क्योंकि यह एकादशी उनसे सीधे तौर जुड़ा हुआ है। मोहिनी भगवान विष्णु का एकमात्र स्त्री अवतार है, जो उन्होंने समुद्र मंथन के बाद निकले अमृत कलश की रक्षा के लिए लिया था। साल 2024 में यह पावन एकादशी 19 मई को मनाई जाएगी। इसी तारीख को ऐश्वर्य, वैभव और सौन्दर्य के ग्रह शुक्र अपना राशि परिवर्तन कर मेष राशि से अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करेंगे।

चमकेगी 3 राशियों की किस्मत

मोहिनी एकादशी के दिन शुक्र का वृषभ में प्रवेश एक शुभ संयोग है, जो 3 राशियों—मेष, सिंह और वृश्चिक—के लिए भाग्योदय का समय सिद्ध हो सकता है। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन और वृषभ राशि में गोचर से मेष, सिंह और वृश्चिक राशियों के जातकों को जीवन में उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होने के योग हैं। धन लाभ होगा, आमदनी के नए स्रोत बनेंगे, व्यवसाय और व्यापार में इजाफा होगा, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी, संतान सुख उत्तम रहेगा, पारिवारिक समरसता बनी रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

---विज्ञापन---

मोहिनी एकादशी पर करें ये उपाय

मोहिनी एकादशी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से भगवान विष्णु की कृपा सहित ग्रहों की दशा में सुधार आता है। आइए जानते हैं, इस एकादशी के दिन किए जाने वाले कुछ विशष उपाय जिसे करने से जीवन और घर-परिवार में हमेशा उन्नति होती है, सुख-शांति कायम रहती है।

पीपल के पत्ते के उपाय

पीपल के वृक्ष और इसके पत्ते में भगवान विष्णु का वास होता है। मोहिनी एकादशी के दिन 21 पीपल के पत्ते पर ‘ॐ विष्णवे नमः’ लिखकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। ऐसा करने से जल्द ही शुभ समाचार प्राप्त होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हनुमान चालीसा के 5 शक्तिशाली दोहे और चौपाइयां, जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत

फिरनी का भोग लगाएं

मोहिनी एकादशी के दिन पीले वस्त्र पहन कर भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें और उनको दूध और चावल से बनी फिरनी का भोग लगाएं। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होंगे, आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

केले के वृक्ष की पूजा करें

केले के वृक्ष भगवान विष्णु का वास माना गया है। मोहिनी एकादशी के दिन केले के वृक्ष के सामने घी के दीये जलाकर विधि-विधान से पूजा करें। इससे आर्थिक संकट दूर होते हैं और जीवन शांतिमय रहता है।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: नए घर में ‘गृह प्रवेश’ करने से पहले जरूर पढ़ें ये 5 वास्तु टिप्स

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारीअ धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: May 10, 2024 01:35 PM

संबंधित खबरें