Kalashtami 2026: मासिक कालाष्टमी आज, शुभ मुहूर्त में करें महादेव के रौद्र रूप कालभैरव की पूजा, जानें विधि और व्रत के पारण का समय

Masik Kalashtami 2026: देशभर में आज 10 अप्रैल 2026, वार शुक्रवार को कालाष्टमी का व्रत रखा जा रहा है, जो कि महादेव के रौद्र रूप कालभैरव को समर्पित है. यहां पर आप जान सकते हैं कि आज कालाष्टमी के दिन किस विधि से और किस शुभ मुहूर्त में भगवान कालभैरव की पूजा करना शुभ रहेगा.

Masik Kalashtami 2026

Credit- Pinterest

Masik Kalashtami 2026 Shubh Muhurat & Puja Vidhi: भगवान शिव के भक्तों के लिए कालाष्टमी के व्रत का खास महत्व है, जो कि हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी ति​थि को रखा जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय वैशाख का महीना चल रहा है, जिस दौरान आज 10 अप्रैल 2026 को कृष्ण पक्ष की अष्टमी ति​थि पड़ रही है. ऐसे में आज ही कालाष्टमी का व्रत रखना शुभ रहेगा, जिसे मासिक कालाष्टमी भी कह सकते हैं. इस दिन देवों के देव महादेव के रौद्र रूप कालभैरव की पूजा करने का विधान है, जिनकी कृपा से भय, रोग, नकारात्मक ऊर्जा और अकाल मृत्यु से मुक्ति मिलती है. साथ ही कुंडली में राहु-केतु और शनि ग्रह की स्थिति प्रबल होती है.

विज्ञापन

चलिए अब जानते हैं आज मासिक कालाष्टमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है. साथ ही आपको कालभैरव की पूजा विधि और व्रत के पारण के समय के बारे में पता चलेगा.

विज्ञापन

कालाष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:31 से 05:16
  • अमृत काल- सुबह में 06:08 से 07:54
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:57 से दोपहर 12:48
  • सायाह्न सन्ध्या- शाम में 06:44 से 07:52
  • निशिता मुहूर्त- रात 11:59 से सुबह 12:45

कालाष्टमी की पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करके स्वच्छ काले या नीले रंग के वस्त्र पहनें.
  • घर के मंदिर में भगवान शिव या उनके रौद्र रूप कालभैरव की मूर्ति व तस्वीर स्थापित करें.
  • व्रत का संकल्प लेने के बाद दीपक जलाएं.
  • भगवान को गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी, फल, फूल, सरसों का तेल, काले तिल, भस्म और उड़द की दाल अर्पित करें.
  • मंत्र जाप करने के बाद व्रत की कथा पढ़ें.
  • आरती करके पूजा का समापन करें.
  • व्रत का पारण करने से पहले काले कुत्ते को रोटी जरूर खिलाएं.

ये भी पढ़ें- Lucky Rashiyan: इन 4 राशियों को मालामाल करेगी मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि, बढ़ेगी बचत और रहेंगे हैप्पी

कालाष्टमी का व्रत कब खोलें?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, कालाष्टमी का व्रत कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के समाप्त होने के बाद नवमी तिथि में खोला जाता है. आज 10 अप्रैल 2026 को रात 11 बजकर 15 मिनट पर वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि समाप्त हो रही है. ऐसे में आप कल 11 अप्रैल 2026 को सूर्योदय के बाद व्रत का पारण कर सकते हैं. बता दें कि कल सूर्योदय सुबह 6 बजे के आसपास होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ