WiFi Router Vastu: घर की सही दिशा में लगा WiFi चमका सकता है आपकी किस्मत, न करें ये गलतियां

WiFi Router Vastu: वास्तु शास्त्र में घर की हर दिशा का महत्व बताया गया है. यही कारण है कि WiFi राउटर को कहां रखा जाए, इसे लेकर भी कई नियम बताए गए हैं, जिनका सीधा असर ऊर्जा और मानसिक स्थिति पर माना जाता है. जानिए क्या है घर में राउटर रखने की सही दिशा और किन गलतियों से बचना है जरूरी?

WiFi-Router-Vastu

WiFi Router Vastu: आज के दौर में इंटरनेट सिर्फ सुविधा नहीं, एक अहम जरूरत बन चुका है. शहर हो या गांव, हर घर में WiFi राउटर मौजूद है. ऑनलाइन पढ़ाई, स्मार्ट टीवी, CCTV और वर्क फ्रॉम होम जैसी चीजों ने इसे बेहद जरूरी बना दिया है. चूंकि यह अब घर की उपयोगी डिवाइस है, इसलिए लोग तकनीक के साथ अब वास्तु नियमों पर भी ध्यान देने लगे हैं. वास्तु शास्त्र की मान्यता है कि घर में राउटर की सही जगह जीवन और किस्मत पर असर डालती है.

विज्ञापन

WiFi के लिए ये दिशा है सबसे शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार राउटर रखने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा सबसे बेहतर मानी जाती है. इसे ईशान कोण कहा जाता है. यह दिशा ज्ञान, शांति और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी होती है. यहां राउटर लगाने से घर में उन्नति और सोच में स्पष्टता आती है.

विज्ञापन

पूर्व दिशा देता है डेवलपमेंट

अगर उत्तर-पूर्व में जगह न हो, तो पूर्व दिशा भी अच्छा विकल्प है. यह दिशा नई शुरुआत और तरक्की का प्रतीक मानी जाती है. इस दिशा में रखा राउटर करियर और पढ़ाई से जुड़े मामलों में लाभ दे सकता है.

क्यों ऊंचाई पर रखें राउटर?

वास्तु के अनुसार किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को जमीन पर नहीं रखना चाहिए. राउटर को हमेशा थोड़ी ऊंचाई पर रखना जरूरी है. दीवार, टेबल या रैक पर रखने से ऊर्जा का प्रवाह बेहतर रहता है और नकारात्मकता कम होती है.

विज्ञापन

यहां न रखें राउटर

बेडरूम में राउटर रखना वास्तु के खिलाफ माना जाता है. इससे नींद में परेशानी और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. इसके अलावा पूजा स्थान और रसोईघर में भी इसे रखने से बचना चाहिए, क्योंकि ये स्थान शुद्धता और संतुलन के लिए होते हैं.

विज्ञापन

इस दिशा से बनाएं दूरी

वास्तु में दक्षिण-पश्चिम दिशा को स्थिरता की दिशा माना जाता है. यहां राउटर रखने से ऊर्जा रुक सकती है और काम में बाधा आ सकती है. इसलिए इस दिशा से दूरी बनाए रखना बेहतर है.

WiFi लगाने की वैकल्पिक दिशाएं

कुछ मान्यताओं में दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पश्चिम दिशा को भी उपयुक्त माना गया है. दक्षिण-पूर्व अग्नि तत्व से जुड़ी होती है, जो सक्रियता बढ़ाती है. वहीं उत्तर-पश्चिम दिशा गतिशीलता और संतुलन बनाए रखती है.

विज्ञापन

साफ खुली जगह है जरूरी

राउटर के आसपास गंदगी या भारी सामान नहीं होना चाहिए. वास्तु के अनुसार साफ और खुला स्थान सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है. इससे घर का माहौल भी हल्का और संतुलित बना रहता है.

पानी और धातु से दूरी

राउटर को पानी के स्रोतों और भारी धातु की वस्तुओं से दूर रखना चाहिए. इससे न सिर्फ तकनीकी दिक्कतें कम होती हैं, बल्कि ऊर्जा का संतुलन भी बिगड़ने से बचता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ