---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vastu Tips: नए घर में ‘गृह प्रवेश’ करने से पहले जरूर पढ़ें ये 5 वास्तु टिप्स

Vastu Tips: अपना घर होने का सपना पूरा होना एक बहुत बड़ी बात है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ खास उपाय से नए घर की शुभता में और भी वृद्धि की जा सकती है। यहां 5 उपाय बताए गए हैं, जिसे अपनाकर आप उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि क्या हैं ये 5 वास्तु उपाय।

---विज्ञापन---

Vastu Tips: अपना घर होना न केवल खुशी बात है, बल्कि एक निर्णायक मोड़ भी है, क्योंकि नए घर से एक व्यवस्थित और स्थिर जीवन की शुरुआत भी होती है। इस स्थिरता को वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन कर और भी सुस्थिर किया जा सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार नए घर में गृह प्रवेश करने से पहले प्रत्येक व्यक्ति को यहां बताए गए ये 5 काम जरूर करने चाहिए, ताकि जीवन में सुख-शांति बनी रहे और सदैव उन्नति हो।

शुभ मुहूर्त में वास्तुदेव की पूजा

नए घर में गृह प्रवेश करने से पहले सबसे पहला काम किसी पंडित या ज्योतिष से उचित मुहूर्त का पता लगा लेना चाहिए। उस शुभ मुहूर्त में वास्तुदेव की विधिवत पूजा कर लेनी चाहिए। इससे घर के हर प्रकार का वास्तु दोष, यदि कोई है, दूर हो जाता है। आप चाहें तो वास्तुदेव का यंत्र भी ज्योतिष की सलाह से उपयुक्त स्थान पर लगा सकते हैं।

---विज्ञापन---

तुलसी चौरा की स्थापना

वास्तु शास्त्र के मुताबिक तुलसी का पौधा नकारत्मक ऊर्जा को सोखकर घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है। गृह प्रवेश से पहले घर के मुख्य द्वार या ईशान कोण की बालकनी में तुलसी के पौधे को एक चौरे में लगानेसे घर का वास्तु दोष दूर होता है।

विशेष हवन करें

नए घर में गृह प्रवेश करने से पहले विशेष हवन करने से घर सारी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। अनुभवी पंडित के माध्यम से इसके लिए नवग्रह की लकड़ी, गाय के गोबर से बने उपले या कंडे और शुद्ध केवड़ा से बनी अगरबत्ती या धूप का इस्तेमाल करना चाहिए।

---विज्ञापन---

घर में नई वस्तुओं का प्रवेश

जिस दिन नए घर में गृह प्रवेश करना हो, उससे एक दिन पहले या उसी दिन घर में नई वस्तुओं का प्रवेश करवाने घर में शुभता बढ़ती है। इसके लिए चांदी, तांबे या पीतल के बर्तन, दीपदान, कलश, सीधे खेत से आया नया अनाज आदि घर में रखवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: हनुमान चालीसा के 5 शक्तिशाली दोहे और चौपाइयां, जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत

---विज्ञापन---

वास्तु कलश की स्थापना

गृह प्रवेश के दिन गंगाजल युक्त जल, अक्षत (सफेद अरवा चावल), सिक्के और आम का पल्लव (पत्ता) से भरे मिटटी के एक नए कलश को घर के मेन गेट पर पर स्थापित करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती हैं।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार ये 5 रंग के वॉलेट होते हैं शुभ

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने या सुझाव को अमल में लाने पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: May 09, 2024 06:42 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola