Masik Krishna Janmashtami 2026: वैशाख माह की जन्माष्टमी आज, जानें कृष्ण जी की पूजा का शुभ मुहूर्त-विधि और व्रत के पारण का समय

Masik Krishna Janmashtami 2026 Today: आज 9 अप्रैल 2026, वार गुरुवार को वैशाख माह की जन्माष्टमी है, जिसे मासिक कृष्ण जन्माष्टमी भी कह सकते हैं. इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान कृष्ण की पूजा करना शुभ होता है. यहां पर आप जान सकते हैं कि आज कैसे और कब लड्डू गोपाल की पूजा करना शुभ रहेगा. साथ ही आपको व्रत के पारण के सही समय के बारे में पता चलेगा.

Masik Krishna Janmashtami 2026

Credit- Meta AI

Masik Krishna Janmashtami 2026 Shubh Muhurat & Puja Vidhi: हिंदू धर्म के लोगों के लिए मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की तिथि बेहद खास है, जिस दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है. पंचांग के अनुसार, हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है. इस समय वैशाख का महीना चल रहा है, जिस दौरान 9 अप्रैल 2026 को कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है यानी आज ही मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखना उचित रहेगा. मान्यता है कि मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन तप-त्याग और व्रत रखने से पाप नष्ट होते हैं व जीवन में सुख, समृद्धि, अच्छी सेहत, ऐश्वर्य, प्रेम और धन आदि का वास होता है.

विज्ञापन

चलिए अब जानते हैं मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा के शुभ मुहूर्त से लेकर पूजन विधि व व्रत के पारण के समय के बारे में.

विज्ञापन

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:32 से 05:17
  • अमृत काल- सुबह में 6:07 से 7:54
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:58 से दोपहर 12:48
  • सायाह्न सन्ध्या- शाम में 06:43 से 07:51
  • निशिता मुहूर्त – सुबह में 12:00 से 12:45 (10 अप्रैल)

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर पीले या नीले रंग के स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
  • घर के मंदिर को गंगाजल से शुद्ध करने के बाद चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें.
  • व्रत का संकल्प लेने के बाद कृष्ण जी को पंचामृत से स्नान कराएं और पीले वस्त्र पहनाएं. साथ ही उनका श्रृंगार करें.
  • श्रीकृष्ण को फल, फूल, माला, तुलसी दल और भोग अर्पित करें.
  • मंत्र जाप करते हुए घी का दीपक जलाएं.
  • व्रत की कथा पढ़ने के पश्चात आरती करें.

ये भी पढ़ें- Lucky Rashiyan: इन 4 राशियों को मालामाल करेगी मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि, बढ़ेगी बचत और रहेंगे हैप्पी

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत कब खोलें?

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत अष्टमी तिथि के खत्म होने और नवमी तिथि के शुरू होने पर खोला जाता है. पंचांग के मुताबिक, इस बार वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का समापन कल 10 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर हो रहा है. ऐसे में इसके बाद ही मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत खोलना शुभ रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ