हनुमान चालीसा के 5 शक्तिशाली दोहे और चौपाइयां, जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत

Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा की रचना तुलसीदासजी ने की थी। यह हिन्दू धर्म का एक सबसे लोकप्रिय चालीसा है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसके जाप और पाठ से अनेक समस्याओं का समाधान हो जाता है। आइए जानते हैं, हनुमान चालीसा के 5 शक्तिशाली दोहे और चौपाइयां; कहते हैं, ये दोहे और चौपाइयां किस्मत भी बदल सकती है।

Hanuman-Chalisa-Powerful-Doha

हनुमान चालीसा सर्वाधिक लोकप्रिय और पवित्र चालीसाओं में से एक है।

Hanuman Chalisa: श्री रामजी के परम भक्त हनुमानजी को समर्पित हनुमान चालीसा सभी चालीसाओं में सबसे अधिक पढ़ी जाती है। 40 चौपाइयों में तुलसीदास जी द्वारा रचित यह लोकप्रिय चालीसा अवधी भाषा में है, जो भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में बोली जाती है। प्रचलित मान्यता के अनुसार, मंगलवार और शनिवार के दिन इस चालीसा को विशेष रूप से पढ़ा और सुना जाता है। लेकिन कहा जाता है कि हनुमान चालीसा का पाठ कभी भी कर सकते हैं और इसका कोई भी दोहा मुश्किलों से उबरने में सहायता कर सकता है।

विज्ञापन

बता दें, हनुमानजी को भगवान का शिव का अंशावतार माना जाता है, जो देवी अंजनी के गर्भ से वानरराज केसरी के यहां जन्म लिए थे। उन्होंने बचपन में भगवान सूर्य को मीठा फल समझ कर निगल लिया था – ‘लील्यो ताहि मधुर फल जानू’। हनुमान जी के भक्त और साधक के लिए हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) एक ग्रंथ की तरह है, जिसकी चौपाइयां और दोहों में उपचार की शक्ति है। आइए जानते हैं, हनुमान चालीसा के 5 शक्तिशाली दोहे, जिन्हें पूर्ण निष्ठा से पाठ करने से किसी की किस्मत बदल सकती है।

विज्ञापन

दोहा – 1

महाबीर बिक्रम बजरंगी। कुमति निवार सुमति के संगी।।
(Mahabir Bikram Bajrangi. Kumati Nivar Sumati Ke Sangi.)

इस दोहे का अर्थ है: हे महावीर बजरंग बली, आप विशेष पराक्रम वाले हैं। आप कुमति यानी बुरी बुद्धि को दूर करते हैं और अच्छी बुद्धि वालों के साथी और सहायक हैं। इस चौपाई को पढ़ने से मन में अच्छी बुद्धि का विकास होता है।

विज्ञापन

दोहा – 2

बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरौं पवनकुमार। बल बुधि बिद्या देहु मोहि हरहु कलेस बिकार।।
(Buddhihin Tanu Janike Sumiraun Pawan Kumar. Bal Budhi Bidya Dehu Mohi Harhu Kales Bikaar)

हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का यह दोहा हर प्रकार के क्लेश, चिंता, संताप और विकारों यानी बुराइयों को दूर करने में सहायता करता है।

विज्ञापन

दोहा – 3

भूत पिसाच निकट नहिं आवै। महाबीर जब नाम सुनावै।।
(Bhoot Pishach Nikat Nahi Aave. Mahabir Jab Naam Sunavai.)

मान्यता है कि हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) के इस दोहा का पाठ करने से भूत-प्रेत, पिशाच और बुरी आत्माओं का भय दूर हो जाता है। इसे पढ़ने से ये बुरी शक्तियां पास भी नहीं फटकती हैं।

विज्ञापन

दोहा – 4

नासै रोग हरै सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा।।
(Naasai Roag Harai Sab Peera. Japat Nirantar Hanumat Bira.)

इस चौपाई के अनुसार, हनुमान जी के नाम का निरंतर पाठ करने से से सभी प्रकार के रोग और पीड़ा से मुक्ति मिल सकती है।

विज्ञापन

दोहा – 5

संकट तें हनुमान छुड़ावै। मन क्रम वचन ध्यान जो लावै।
(Sankat Tein Hanuman Chhudavein. Man Kram Vachan Dhyan Jo Lavai.)

विज्ञापन

हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) की इस चौपाई के अनुसार, किसी प्रकार की समस्या या संकट के समय यह चौपाई दुःख को हरने में सहायता कर सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ