Negative Energy Vastu Remedies: कैसे जानें घर में नेगेटिव एनर्जी है कि नहीं? करें फिटकरी, नमक और कपूर के उपाय

Negative Energy Vastu Remedies: यदि घर में तनाव, थकान या रुकावटें अक्सर महसूस होती हैं, तो यह नेगटिव एनर्जी का संकेत हो सकता है। आइए, घर में नेगेटिव एनर्जी है कि नहीं, इसका टेस्ट कैसे करें? वास्तु और परंपरागत उपाय जैसे फिटकरी, नमक और कपूर से घर का माहौल सकारात्मक बनाया जा सकता है।

Negative-Energy-Vastu-Remedies

Negative Energy Vastu Remedies: घर का माहौल सीधे मन और सेहत पर असर डालता है। कई बार बिना वजह तनाव, थकान या रुकावटें महसूस होती हैं। ऐसे में लोग इसे नेगटिव एनर्जी से जोड़ते हैं। वास्तु और परंपरागत मान्यताओं में इसके कुछ संकेत और उपाय बताए गए हैं, जिनसे घर के वातावरण को बेहतर बनाने की कोशिश की जाती है। आइए, घर में नेगेटिव एनर्जी है कि नहीं, इसका टेस्ट कैसे करें?

विज्ञापन

कैसे पहचानें नकारात्मकता?

घर में बार-बार बीमारी रहना एक बड़ा संकेत माना जाता है। बिना कारण चिड़चिड़ापन और गुस्सा भी इसी ओर इशारा करता है। कई लोग बताते हैं कि घर में प्रवेश करते ही भारीपन लगता है। बच्चों का सहमा-सहम रहना भी एक संकेत माना जाता है।

विज्ञापन

ये संकेत भी जानें

अगर तुलसी का पौधा बार-बार सूख जाए, तो लोग इसे भी नकारात्मकता से जोड़ते हैं। किसी एक कमरे में अजीब सा दबाव या घुटन महसूस होना भी ध्यान देने वाली बात है। अंधेरे कोनों में गंध या सीलन भी माहौल को प्रभावित करती है।

विज्ञापन

चीजों का बिगड़ना

मेहनत के बाद भी काम पूरे न होना, खर्च का अचानक बढ़ना या चीजों का बार-बार खराब होना कई लोगों के अनुभव में शामिल है। यह स्थिति मानसिक तनाव को और बढ़ा देती है।

ऐसे करें घरेलू टेस्ट

नींबू टेस्ट: नींबू टेस्ट काफी लोकप्रिय है। पानी से भरे गिलास में नींबू डालें। ऊपर तैरने को सकारात्मक माना जाता है, जबकि नीचे जाना नकारात्मक संकेत माना जाता है।
जल मिश्रण टेस्ट: दूसरा तरीका नमक, सिरका और पानी का मिश्रण है। इसे घर के किसी कोने में 24 घंटे रखें। रंग बदलना या बुलबुले आना लोग संकेत के रूप में देखते हैं।

विज्ञापन

करें ये उपाय

नमक और सफाई का महत्व: घर की सफाई में नमक मिलाकर पोछा लगाने से वातावरण ताजा लगता है। वैज्ञानिक रूप से भी साफ-सफाई मन को हल्का करती है। बिखरा सामान तनाव बढ़ाता है।
कपूर और धूप का उपयोग: शाम के समय कपूर या धूप जलाने से सुगंध फैलती है। यह मन को शांत करने में मदद करती है। नियमित रूप से ऐसा करने से घर में सकारात्मकता का अनुभव बढ़ सकता है।
फिटकरी का प्रयोग: फिटकरी के छोटे टुकड़े को कांच की कटोरी में रखकर बाथरूम या दरवाजे के पास रखना आम उपाय है। इसे समय-समय पर बदलना जरूरी बताया जाता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ