Sawan 2025: सावन का महीना शिव भक्ति का सबसे शुभ महीना और भगवान शिव की आराधना का सबसे पावन समय होता है। यह महीना सिर्फ व्रत और पूजा का नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और घर की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का भी अवसर है। इस साल सावन 11 जुलाई 2025 से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 तक रहेगा। इस दौरान 4 सोमवार आएंगे, जो विशेष फलदायी माने जाते हैं। आइए जानें कि सावन शुरू होने से पहले क्या-क्या जरूरी काम कर लेने चाहिए ताकि आपकी शिव भक्ति पूर्ण फल दे सके?
घर और पूजा स्थल की साफ-सफाई
सावन शुरू होने से पहले पूरे घर की गहराई से सफाई करें। खासकर पूजा स्थान की विशेष रूप से सफाई करें। वहां गंगाजल का छिड़काव करें और धूप-दीप जलाकर वातावरण को पवित्र बनाएं। साफ-सुथरा वातावरण ही सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करता है।
ये भी पढ़ें: कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं मिल रहा मनचाहा फल? ये असरदार वास्तु उपाय बनाएंगे बिगड़े काम
नकारात्मक वस्तुएं घर से निकालें
वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं। यदि आपके घर में शराब और सिगरेट जैसी वस्तुएं हैं तो सावन से पहले ही इन्हें हटा दें। ये शुद्धता में बाधा डालती हैं।
खंडित मूर्तियां भी हटाएं
टूटी-फूटी मूर्तियों को पूजा में रखना वर्जित है। इन्हें किसी नदी में प्रवाहित करें या पीपल के पेड़ के नीचे श्रद्धापूर्वक रखें।
पेड़-पौधों की देखभाल और तुलसी पूजा
सावन में तुलसी पूजा का विशेष महत्व होता है। यदि आपके घर में तुलसी का पौधा है तो उसकी नियमित देखभाल करें। सूखे या मुरझाए पौधों को हटा दें और नए पौधे लगाएं। घर में शमी का पौधा, बेलपत्र और तुलसी लगाना शुभ माना जाता है।
शिवलिंग की स्थापना और अभिषेक की तैयारी
यदि आपके घर में शिवलिंग है तो सावन से पहले उसकी अच्छी तरह सफाई करें। दूध, गंगाजल, बेलपत्र, भस्म और भांग आदि की व्यवस्था कर लें ताकि सोमवार व्रत में किसी चीज की कमी न हो।
सावन व्रत और नियमों की तैयारी
सावन सोमवार व्रत करने वाले लोग एक दिन पहले से ही सात्विक भोजन ग्रहण करें और मन में संकल्प लें। व्रत के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें और पूरे मन से शिव पूजा करें।
पूजा सामग्री कर लें व्यवस्थित
सावन शुरू होने से पहले पूजा घर की व्यवस्थित तैयारी बेहद जरूरी है। कई बार पूजा स्थल अव्यवस्थित, गंदा या अंधेरे कोने में होता है, जो शुभ फल में बाधा डाल सकता है। पूजन सामग्री, जैसे अगरबत्ती, दीपक, बेलपत्र, चंदन, रुद्राक्ष आदि सभी चीजें एक स्थान पर व्यवस्थित कर साफ-सुथरे ढंग से रख लें।
ये भी पढ़ें: कड़वे नीम का मीठा जादू, ये 5 गुप्त ज्योतिष उपाय बदल सकते हैं किस्मत, खुलेंगे धन के द्वार
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
2 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
8 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines