आंध्र प्रदेश में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 10वीं की दो छात्राओं पर किया हमला; एक का काटा गला

Andhra Pradesh News: अनंतपुर जिले के राप्टाडु में एक शख्स ने कक्षा 10 की छात्रा पर उसके क्लासरूम के अंदर आरी से हमला कर दिया. सरकार ने स्टूडेंट के प्राथमिकता के आधार पर इलाज और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

Andhra School 2 @YSRCParty

रापताडु के जिला परिषद हाई स्कूल में छात्राओं पर हमले का आरोपी (Photo-X/@YSRCParty)

Student Chainsaw Attack: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक स्कूल के क्लासरूम के अंदर, एक शख्स ने कथित तौर पर चेन-सॉ (आरी) से हमला कर 10वीं कक्षा की एक छात्रा को गंभीर रूप से घायल कर दिया. ये चौंकाने वाली घटना स्कूल के टाइमिंग के दौरान रापताडु के जिला परिषद हाई स्कूल में हुई. इस हमले में एक अन्य छात्रा भी घायल हो गई.

विज्ञापन

स्कूल में फैली दहशत

पुलिस के मुताबिक, आरोपी स्कूल परिसर में दाखिल हुआ और छात्रा पर हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं. इस घटना से छात्रों, शिक्षकों और स्कूल के अन्य कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गई. घायल छात्रा को तुरंत अनंतपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. किसी की मौत की खबर नहीं है.

विज्ञापन

CM चंद्रबाबू नायडू ने दिया मदद का भरोसा

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा दुख और गुस्सा जताया. उन्होंने कहा कि वो पीड़िता की सेहत पर लगातार नजर रख रहे हैं. उन्होंने अधिकारियों और डॉक्टरों को निर्देश दिया कि छात्रा को तुरंत बेहतर इलाज मिलना चाहिए. मुख्यमंत्री ने पीड़िता की मां से फोन पर बात की, उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव मदद करेगी. नायडू ने स्थानीय विधायक परिताला सुनीता के साथ इलाज की व्यवस्था पर चर्चा की और दूसरे घायल छात्र की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को दोनों पीड़ितों के उचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सीएम नायडू ने कहा कि वो इस हमले से बहुत आहत हैं और उन्होंने पुलिस को आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

नारा लोकेश ने हमले की निंदा की

आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने भी इस घटना की निंदा की. उन्होंने इसे एक अमानवीय कृत्य बताया, जो एक ऐसे संस्थान में हुआ है जिसे बच्चों के लिए सुरक्षित पढ़ाई का माहौल देने के लिए बनाया गया है. उन्होंने दोहराया कि महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता है और इस तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हमले के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. हमले के कारणों और इसके पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच चल रही है. अभी और जानकारी का इंतजार है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ