IND vs NZ: हैमिल्टन में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानिए आखिरी बार मिली थी जीत या हार
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला हैमिल्टम सेडन पार्क में खेला जाएगा. इस मैदान पर भारत ने पिछली बार 6 साल पहले जीत दर्ज की थी. यहां जानिए हैमिल्टन में कैसा रहा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड.
हैमिल्टन में होगा भारत-न्यूजीलैंड 5वां T20I मुकाबला (PIC Credit- ANI)
India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार, 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा. ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20 में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, टीम इंडिया शुरुआती तीन मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज कर सीरीज पर अपने नाम कर चुकी है. फिलहाल भारत 3-1 से आगे है.
विज्ञापन
अब 5वें टी20 मैच में भारतीय टीम वापसी करते हुए जीत के साथ सीरीज का शानदार अंत करना चाहेगी, जबकि मेजबान न्यूजीलैंड की टीम की कोशिश जीत के इस सिलसिले को बरकरार रखने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं हैमिल्टन के मैदान पर भारत का टी20I रिकॉर्ड कैसा रहा है.
विज्ञापन
हैमिल्टन में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड?
हैमिल्टन का सेडन पार्क न्यूजीलैंड के प्रमुख क्रिकेट मैदानों में गिना जाता है. करीब 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में कीवी टीम का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है, तो वहीं भारतीय टीम का रिकॉर्ड इस मैदान पर अब तक कुछ खास नहीं रहा है. भारत ने यहां पिछली बार 6 साल पहले जीत दर्ज की थी.
हैमिल्टन के मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक दो टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इनमें से एक मैच में भारत को 4 रन से हार का सामना करना पड़ा था और एक मैच टाई रहा था, जिसे भारत ने सुपर ओवर में जीता था. साल 2020 में खेला गया दूसरा मुकाबला टाई होने के बाद टीम इंडिया ने सुपर ओवर में जीत हासिल कर उस मैच को अपने नाम कर लिया था. सुपर ओवर में रोहित शर्मा ने लगातार 2 छक्के लगाकर भारत को रोमांचक जीत दिलाई थी.
Throwback to 2014, when the Hitman pulled up to Hamilton and casually dismantled the Kiwi pace attack! 😮💨
Watch Rohit Sharma in action in the HERO VIDA India Tour of New Zealand 1st ODI on 4th Nov, 7:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels, & Sony LIV.… pic.twitter.com/clg5YmwBT0
हैमिल्टन के सेडन पार्क में न्यूजीलैंड का दबदबा देखने को मिला है. न्यूजीलैंड ने इस मैदान पर अब तक खेले 14 में से 11 मुकाबले जीते हैं. इतना ही नहीं, कीवी टीम इस मैदान पर अपने पिछले 4 टी20 इंटरनेशनल मैचों में लगातार जीत दर्ज कर चुकी है. ऐसे में आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम के सामने न्यूजीलैंड कड़ी चुनौती होगी और इस मैदान पर कीवी टीम को हराना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा.
बता दें कि, सेडन पार्क की पिच को आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, लेकिन शुरुआत में संभलकर खेलना बेहद जरूरी है. इस मैदान पर अब तक कुल 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 8 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है.