Kaalchakra Today 8 April 2026: आज 8 अप्रैल को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. यह तिथि रात को 7 बजकर 1 मिनट तक रहेगी. इसके बाद सप्तमी तिथि का आरंभ होगा. दिनभर मूल नक्षत्र रहेगा. वरीयान् और परिघ योग रहेगा. इसके साथ ही आज रवियोग बन रहा है. कालचक्र में जानते हैं कि वैशाख महीने में किस पेड़ को लगाने और इसकी पूजा करने जल चढ़ाने से शनि की साढ़ेसाती से राहत पा सकते हैं. आज 8 अप्रैल 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको इसके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं.
वैशाख माह में लगाएं पीपल का पेड़
वैशाख के महीने में पीपल का पेड़ लगाना शुभ होता है. इस पेड़ को लगाने और इसकी पूजा करने से आपको लाभ मिलेगा. पीपेल के वृक्ष की जड़ में भगवान विष्णु, तने में केशव, शाखाओं में नारायण, पत्तों में श्रीहरि और फलों में सभी देवता निवास करते हैं. पीपल का पेड़ भगवान विष्णु का साक्षात रूप माना जाता है. पीपल के पेड़ में पितृ और तीर्थ निवास करते हैं.
ये भी पढ़ें – Kalashtami 2026: 9 या 10 अप्रैल, कब है वैशाख कालाष्टमी व्रत? जानिए सटीक तारीख और उपाय
पीपल के पेड़ की पूजा से लाभ
वैशाख महीने में पीपल के पेड़ की पूजा करने से 10 हजार कुलों का उद्धार हो जाता है. इससे व्यक्ति के करोड़ों पापों का नाश होता है. पीपल के वृक्ष की पूजा से चारों पुरुषार्थों की पूजा होती है. वैशाख में पीपल का पेड़ लगाने और पूजा करने से श्रेष्ठ लोक की प्राप्ति होती है. सभी दुखों का अंत होता है. बुरे सपने नहीं आते हैं चिंताओं से मुक्ति मिलती है. मां लक्ष्मी की असीम कृपा की प्राप्ति होती है. हर शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाते हैं तो धन, संतान और सुख की प्राप्ति होती है.
यदि आप इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.










