Kalashtami 2026: 9 या 10 अप्रैल, कब है वैशाख कालाष्टमी व्रत? जानिए सटीक तारीख और उपाय

Kalashtami 2026: कालाष्टमी व्रत पर भगवान काल भैरव की पूजा-अर्चना की जाती है. हर महीने की कृष्ण पक्ष अष्टमी को कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है. वैशाख महीने का कालाष्टमी व्रत कब है चलिए जानते हैं.

Kalashtami 2026

Photo Credit- News24GFX

Kalashtami 2026: पंचांग के अनुसार, हर महीने की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का पर्व मनाया जाता है. अब वैशाख महीने में कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कालाष्टमी व्रत रखा जाएगा. कालाष्टमी व्रत भगवान काल भैरव की पूजा के लिए खास होता है. कालाष्टमी के दिन भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव की पूजा की जाती है. काल भैरव की पूजा करने से जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होता है. वैशाख कालाष्टमी व्रत कब है और इस दिन किन उपायों को करना चाहिए चलिए जानते हैं?

विज्ञापन

कब है वैशाख कालाष्टमी व्रत? (Vaishakh Kalashtami Vrat Kab Hai)

वैशाख माह की कालाष्टमी की तारीख को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन की स्थिति है. इस व्रत के लिए कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि का आरंभ 9 अप्रैल की रात को 9 बजकर 19 मिनट पर हो रहा है. इसका समापन अगले दिन 10 अप्रैल की रात को 11 बजकर 15 मिनट पर हो जाएगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, कालाष्टमी व्रत 10 अप्रैल को रखा जाएगा. इस व्रत का निशा काल मुहूर्त 9 अप्रैल को होगा. निशा काल को देखते हुए 9 तारीख को पूजा कर सकते हैं.

विज्ञापन

कालाष्टमी व्रत पूजा विधि (Kalashtami Vrat Puja Vidhi)

कालाष्टमी व्रत के दिन सुबह उठकर स्नान कर साफ कपड़े पहन लें. इसके बाद मंदिर जाकर भगवान काल भैरव की पूजा करें और आरती करें. घर पर भगवान काल भैरव की प्रतिमा स्थापित कर पूजा कर सकते हैं. कालाष्टमी पर व्रत रखें और कथा सुनें या पढ़ें. भगवान शिव और कालभैरव भगवान के मंत्रों का जाप करें. भैरव चालीसा का पाठ करें और कुत्ते को भोजन कराएं. इस दिन कुत्ते को भोजन कराना शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

कालाष्टमी के दिन करें ये खास उपाय (Kalashtami April 2026 Upay)

  • कालाष्टमी व्रत के दिन आप कुत्ते को भोजन अवश्य कराएं. कुत्ते को भोजन कराना बेहद शुभ माना जाता है.
  • भगवान काल भैरव की प्रतिमा के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए. सरसों के तेल का दीपक जलाते समय ओम कालभैरवाय नम: मंत्र का जाप करें.
  • कालाष्टमी पर भैरव चालीसा का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है. आप भैरव चालीसा का पाठ करें. इससे आपके जीवन से दुखों का अंत होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ