Kaalchakra: जानवर भी संवार सकते हैं किस्मत, पंडित सुरेश पांडेय से जानें सेवा का महत्व और उपाय
Kaalchakra Today: सेवा करने से न सिर्फ पुण्य मिलता है, बल्कि इससे व्यक्ति की कई परेशानियां भी कम होती हैं। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं सेवा के महत्व और इससे जुड़े उपायों के बारे में।
Kaalchakra Today 28 August 2025: शास्त्रों में बताया गया है कि कुछ पशु-पक्षियों के अंदर देवी-देवताओं का वास होता है। यदि व्यक्ति नियमित रूप से पशु-पक्षियों की सेवा करता है तो उसे भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही पाप नष्ट होते हैं और पुण्य मिलता है। हालांकि, सेवा हमेशा निस्वार्थ भाव से की जानी चाहिए। जो लोग दिखावे या किसी के प्रेशर में सेवा व दान-पुण्य कार्य करते हैं, उन्हें उसका फल नहीं मिलता है। आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे जानवर व्यक्ति की किस्मत को संवार सकते हैं।
विज्ञापन
दुर्घटना से बचने का उपाय
जिन लोगों के साथ बार-बार दुर्घटना हो रही है या बुरी नजर लग रही है, उन्हें काले कुत्ते और कौवे को भोजन कराना चाहिए। नियमित रूप से कुत्ते को रोटी खिलाएं और कौवे के लिए तिल या अनाज डालें। इससे आपके जीवन में सुधार जरूर होगा।
विज्ञापन
कारोबार बढ़ाने का उपाय
यदि आपको कारोबार में बार-बार नुकसान हो रहा है या फैसले लेने में दिक्कत हो रही है तो इसका कारण शनि, राहु और केतु का कुंडली में खराब स्थिति में विराजमान होना भी हो सकता है। ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति को हाथी की सेवा करनी चाहिए। साथ ही उन्हें केला, गन्ना या घास खिलाएं। इसके अलावा हाथी के महावत को कपड़े दान करने और भोजन कराने से भी लाभ होगा।
जिन लोगों को संतान सुख नहीं मिल पा रहा है, उन्हें गुरुवार या सोमवार को गाय को रोटी या हरा चारा खिलाना चाहिए। इसके अलावा तोते को मिर्ची या मूंग दाल खिलाना भी शुभ रहेगा। इससे आपको गुरु और चंद्र दोष से मुक्ति मिलेगी। साथ ही संतान का सुख भी मिल सकता है। ये उपाय उन लोगों के द्वारा करना भी अच्छा रहेगा, जिनके बच्चे उनकी बात नहीं मानते हैं या गलत रास्ते पर चल रहे हैं।
विरोधियों से छुटकारा पाने का उपाय
जो लोग लंबे समय से कानूनी मामले में फंसे हैं या बार-बार विरोधी परेशान करते हैं, उन्हें पितृ दोष से मुक्ति और पूर्वजों की शांति के लिए पूजा-पाठ करना चाहिए। साथ ही कौवे, कुत्ते और गाय की सेवा करें और अमावस्या तिथि, शनिवार या श्राद्ध के समय उन्हें खाना खिलाएं। इसी के साथ घर में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं। समय-समय पर गौशाला में कुछ दान-पुण्य करें। यदि नियमित रूप से आप ऐसा करते हैं तो जल्द आपको अपनी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।
विज्ञापन
यदि आप सेवा करने से जुड़े अन्य उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।