---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: इन तिथियों पर जन्मे लोगों को माना जाता है सबसे ज्यादा खतरनाक, मतलब के लिए करते हैं दोस्ती

Numerology: व्यक्ति की जन्मतिथि का भी उसके जीवन पर प्रभाव पड़ता है। दरअसल, प्रत्येक जन्मतिथि का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है, जो व्यक्ति के व्यक्तित्व, व्यवहार और जीवन की दिशा को गहराई से प्रभावित करते हैं। आइए जानते हैं किन तारीख पर जन्मे लोगों को सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है और क्यों?

---विज्ञापन---

Numerology: प्रत्येक व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है। जहां कुछ लोग अपने सरल स्वभाव से हर किसी का दिल जीत लेते हैं, वहीं उन लोगों की भी कमी नहीं है जिनका गुस्सा उन्हें किसी के नजदीक नहीं आने देता है। अंक शास्त्र की मानें तो कुछ ऐसी तिथियां हैं, जिन पर जन्मे लोगों को खतरनाक माना जाता है। ये लोग अपने फायदे के लिए दोस्ती करते हैं और कभी दिल से कोई रिश्ता नहीं निभाते हैं। इसके अलावा इनका स्वभाव भी गुस्सैल और झगड़ालू होता है।

दरअसल, अंक शास्त्र में प्रत्येक अंक का खास महत्व है। अंक यानी जन्म तिथि का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है, जो व्यक्ति के स्वभाव और व्यवहार को आकार देते हैं। आइए जानते हैं उन जन्मतिथियों के बारे में, जिन्हें सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है।

---विज्ञापन---

1, 10, 19 और 28

जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है, उनके स्वामी सूर्य देव हैं। सूर्य देव को आत्मा, ऊर्जा और आत्मविश्वास का दाता माना जाता है। इन लोगों को बहुत जल्दी गुस्सा आता है। ये लोग अपनी बातों से पीछे नहीं हटते हैं। एक बार जो चीज ये सोच लेते हैं, उसे करके ही दम लेते हैं। इसलिए इन लोगों को कभी भी चैलेंज नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Mahayuti 2025: कन्या राशि में चंद्रमा के गोचर से भंग हुई सूर्य-केतु-चंद्र की महायुति, 3 राशियों को लाभ होना पक्का

---विज्ञापन---

4, 13 और 22

किसी भी माह की 4, 13 और 22 तारीख पर जन्मे लोगों का स्वामी राहु है। राहु को भौतिक सुख-समृद्धि, माया, भ्रम, परिवर्तन और अप्रत्याशित घटनाओं का दाता माना जाता है। इसके अलावा ये एक पापी ग्रह भी है। इन तारीख पर जन्मे लोगों का दिमाग बहुत ज्यादा तेज होता है। ये लोग हमेशा अपने फायदे के बारे में सोचते हैं। इन्हें चालाकी से अपना काम निकलवाना बहुत अच्छे से आता है। हालांकि, ये लोग दोस्ती में भी अपना फायदा देखते हैं।

7, 16 और 25

जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका स्वामी केतु है। केतु को अध्यात्म, मोक्ष, अलगाव, रहस्य और अचानक होने वाली घटनाओं का दाता माना जाता है, जो व्यक्ति को सांसारिक मोह-माया से दूर ले जाता है। इन लोगों के दिमाग में क्या चलता है, इसका अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है। ये लोग अपनी योजनाओं को गुप्त रखते हैं और सही समय आने पर उन्हें उजागर करते हैं। इन लोगों से कभी लड़ाई नहीं करनी चाहिए। यदि ये किसी को अपना दुश्मन मान लेते हैं तो कभी उसे माफ नहीं करते हैं।

---विज्ञापन---

9, 18 और 27

किसी भी माह की 9, 18 और 27 तारीख पर जन्मे लोगों का स्वामी मंगल है। मंगल को ऊर्जा, साहसी, निडर और भूमि का दाता माना जाता है। यदि इनकी कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, तो इन्हें बहुत ज्यादा गुस्सा आता है। इनका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है। ये लोग हर चीज में अपना फायदा देखते हैं और लोगों के दिमाग से खेलते हैं। इसके अलावा इन लोगों को मतलबी भी माना जाता है, जो अपने फायदे के लिए दुश्मन को भी दोस्त बना लेते हैं।

ये भी पढ़ें- दूर होने वाले हैं 3 राशियों के दुख-दर्द, सितंबर में 13 बार राशि गोचर करेंगे मन-माता के दाता चंद्र

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 28, 2025 09:41 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola