Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Kaalchakra: मंदिर में दिया दान, कैसे बनेगा महादान? पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय और लाभ

Kaalchakra Today: क्या आप भी मंदिर में दान करते हैं? अगर हां, तो सबसे पहले उन चीजों के बारे में जान लें, जिन्हें मंदिर में दान देने से महालाभ होता है. आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय मंदिर में दान करने के महत्व, उपायों और लाभ आदि के बारे में बताने जा रहे हैं.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Apr 10, 2026 11:04
Kaalchakra Today 10 April 2026
Credit- Meta AI & Social Media

Kaalchakra Today 10 April 2026: सनातन धर्म में दान का खास महत्व है. दान को एक पुण्य कार्य माना जाता है, जिससे केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार वालों को लाभ होता है. जहां कुछ लोग गरीब लोगों को दान देते हैं, वहीं कई लोग मंदिर में धन, कपड़े, पूजा सामग्री और भोजन आदि का दान करते हैं. हालांकि, कई बार दान व्यक्ति की परेशानियों का भी कारण बन सकता है. दरअसल, शास्त्रों में दान से जुड़े विभिन्न नियमों के बारे में बताया गया है, जिन्हें अनदेखा करने से पुण्य की जगह पाप लग सकता है.

आज 10 अप्रैल 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको मंदिर में दान करने से जुड़े उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं.

---विज्ञापन---

मंदिर में किन-किन चीजों का दान करना चाहिए?

  • मंदिर में अन्न का दान करना सोने का दान करने के बराबर पुण्यकारी होता है.
  • मंदिर के निर्माण या पुननिर्माण करने के लिए मिट्टी का दान देना शुभ होता है.
  • मंदिर में किसी कार्य में हाथ बंटा कर सेवा करने से पुण्य मिलता है.
  • मंदिर में जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाने का प्रबंध कराना शुभ होता है.
  • घंटा दान करने से सुख मिलता है.
  • दीपदान करने से गृह क्लेश से मुक्ति मिलती है.
  • मंदिर में धन, विद्या, देवी-देवताओं की प्रतिमा के लिए कपड़े, गहने और अन्य पूजा सामग्री दान करना भी शुभ होता है.

ये भी पढ़ें- Lucky Rashiyan: इन 4 राशियों को मालामाल करेगी मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि, बढ़ेगी बचत और रहेंगे हैप्पी

दान से जुड़े उपाय

  • यदि आपकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है, कारोबार में लगातार नुकसान हो रहा है या नौकरी ठीक नहीं चल रही है तो शुक्रवार को लक्ष्मी मंदिर में जाकर नारियल या कमलगट्टे की माला का दान करें.
  • घर में आएदिन लड़ाई-झगड़े होते हैं या आपके साथ बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं तो रात में अपने सिरहाने 5 मूली रखकर सोएं. अगले दिन सुबह उन्हें किसी मंदिर में दान कर दें. इससे आपको अपनी तमाम परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. साथ ही वजन भी कंट्रोल हो सकता है.

यदि आप मंदिर में दान करने से जुड़े अन्य उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो देखें.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Apr 10, 2026 11:03 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.