Lucky Rashiyan: इन 4 राशियों को मालामाल करेगी मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि, बढ़ेगी बचत और रहेंगे हैप्पी

Kendra Drishti 2026: 5 मई 2026 को मंगल और गुरु ग्रह एक-दूसरे से 90° पर स्थित होंगे, जिससे केंद्र दृष्टि बनेगी. चलिए जानते हैं मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि से किन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी और उनके राशिफल के बारे में.

Lucky Rashiyan
1 / 6

मंगल और गुरु, दोनों को ही ज्योतिष शास्त्र में शुभ ग्रहों की उपलब्धि प्राप्त है. इन ग्रहों का मिलना कई बार शुभ होता है, जिससे विभिन्न लोगों को लाभ होता है. पंचांग के अनुसार, 5 मई 2026 को सुबह 7 बजकर 34 मिनट पर ग्रह मंगल और गुरु एक-दूसरे से 90 डिग्री पर स्थित होंगे, जिसके कारण केंद्र दृष्टि बनेगी. इस केंद्र दृष्टि से किन 4 राशियों को लाभ होगा, उस बारे में आप यहां जान सकते हैं. साथ ही आपको केंद्र दृष्टि से जुड़ी मुख्य बातों की जानकारी प्राप्त होगी.

विज्ञापन

केंद्र दृष्टि का ज्योतिष महत्व

केंद्र दृष्टि का ज्योतिष महत्व2 / 6

शास्त्रों में बताया गया है कि जब दो शुभ ग्रह एक-दूसरे से 90 डिग्री यानी केंद्र की कोणीय स्थिति में स्थित होते हैं तो केंद्र दृष्टि बनती है, जिसे केंद्र दृष्टि योग और केंद्र योग के नामों से भी जाना जाता है. आमतौर पर ये योग सकारात्मक फल प्रदान करता है, जिसके कारण व्यक्ति को विभिन्न परेशानियों से छुटकारा मिलता है.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि3 / 6

परिवार वालों का निरंतर सहयोग मिलने से मानसिक तनाव आपसे दूर रहेगा. इस दौरान आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन बचत बढ़ेगी. यदि कोई नया काम या कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए वक्त बढ़िया है.

तुला राशि

तुला राशि4 / 6

जीवनसाथी संग समय बिताने से मन खुश रहेगा और आप मानसिक तनाव से बचे रहेंगे. किसी नई चीज पर काम करना युवाओं के लिए अच्छा रहेगा. प्रभावशाली व्यक्तियों का साथ आपको समय-समय पर मिलेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि5 / 6

प्रभावशाली व्यक्तियों के सहयोग से आप कुछ जीवन में बड़ा करेंगे. आर्थिक स्थिति भी इस दौरान मजबूत रहेगी. अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं तो सही समय पर इलाज होगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

रिश्तों में उतार-चढ़ाव चल रहा है तो वो दूर होगा. डाइट पर ध्यान देने से पेट से जुड़ी समस्याओं से आप बचे रहेंगे. भूतकाल में किए गए निवेश से वर्तमान में लाभ होगा. महंगी चीजों की खरीदारी के लिए ये समय बढ़िया है. (All Image Credit- Social Media & AI Gemini) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन