Vastu Tips: इन 5 माह में भूलकर भी घर बनाने की न करें शुरुआत; पैसों की कमी और बीमारियों से रहेंगे परेशान!

Vastu Tips For Home: प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो। लेकिन कई बार कुछ लोगों का ये सपना सच होने के बाद भी पूरा नहीं हो पाता है। चलिए जानते हैं 5 ऐसे माह के बारे में, जिस दौरान घर का निर्माण करवाना शुभ नहीं माना जाता है।

Vastu Tips For Home

घर भी बन सकता है कंगाली का कारण!

विज्ञापन
विज्ञापन

पौष माह

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पौष माह के दौरान यदि कोई व्यक्ति अपने मकान का निर्माण करवाना आरंभ करता है, तो उस घर में कभी खुशहाली नहीं रहेगी। कभी भी घर में चोरी हो सकती है। इसके अलावा घर का कोई न कोई सदस्य हर समय बीमार रहेगा।

चैत्र मास

जिन लोगों के मकान का निर्माण चैत्र मास में होता है, वहां कभी भी सुख-शांति नहीं रहती है। सदा घर में बीमारियों का वास रहता है।

विज्ञापन

Vastu Tips, Vastu Tips in hindi, jyotish tips, bedroom vastu

ज्येष्ठ मास

माना जाता है कि जिन लोगों के मकान का निर्माण ज्येष्ठ मास में होता है, उन्हें समाज में कभी भी सम्मान नहीं मिलता है। किसी भी काम में उन्हें भाग्य का साथ नहीं मिलता है, जिसके कारण कोई कार्य समय पर पूरा नहीं होता है। इसके अलावा घरवालों को सदा पैसों की कमी का सामना करना पड़ता है। न तो उनके काम में बरकत होती है और न ही सेहत अच्छी रहती है।

विज्ञापन

भाद्रपद मास

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके घर का निर्माण भाद्रपद मास में हुआ है, तो जीवन में कभी भी आपको ऊंचा मुकाम हासिल नहीं होगा। परिवार के प्रत्येक सदस्य की कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर रहेगी, जिसके कारण वो हर समय किसी न किसी वजह से परेशान रहेंगे।

आश्विन मास

यदि आपके मकान का निर्माण आश्विन मास के दौरान हुआ है, तो आपके घर में कभी भी बरकत नहीं होगी। घर की महिलाएं सदा परेशान रहेंगी। इसके अलावा आए दिन परिवारवालों के बीच लड़ाई-झगड़े होते रहेंगे, जिसके कारण घर में सदा तनाव का माहौल रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ