---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Gochar: 43 दिन बाद चंद्र करेंगे वृषभ राशि में गोचर, इन 3 राशियों को होगा लाभ, बढ़ेगी धन-संपत्ति!

Chandra Gochar: साल 2024 में 16 नवंबर के बाद 13 दिसंबर को चंद्र देव वृषभ राशि में गोचर करेंगे। शुक्रवार को चंद्र गोचर से कुछ लोगों को विशेष लाभ होने की संभावना है। चलिए जानते हैं ये गोचर किस समय होगा और इसका शुभ प्रभाव किन-किन राशियों पर पड़ेगा।

---विज्ञापन---

Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को ज्योतिष में खास स्थान प्राप्त है। ये एक ऐसा ग्रह है, जो सबसे जल्दी राशि और नक्षत्र परिवर्तन करता है। प्रत्येक राशि में चंद्र देव मात्र सवा दिन तक ही विराजमान रहते हैं, जिसके बाद वो राशि परिवर्तन यानी गोचर करते हैं। वैदिक पंचांग के मुताबिक, 43 दिन बाद चंद्र देव एक बार फिर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। साल 2024 में 16 नवंबर को प्रात: काल 03:16 मिनट पर चंद्र ने वृषभ राशि में गोचर किया था।

16 नवंबर के बाद 13 दिसंबर 2024 को दोपहर 1 बजकर 18 मिनट पर चंद्र फिर से वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इस समय चंद्र देव शनि की राशि कुंभ में विराजमान हैं। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए चंद्र का 13 दिसंबर को राशि परिवर्तन करना शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

43 दिन बाद चंद्र का वृषभ राशि में फिर से गोचर करना इस राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। छात्र पहले के मुकाबले अधिक धैर्यवान और संयमित होंगे, जिसका सकारात्मक प्रभाव वृषभ राशि के लोगों के रिश्तों पर भी पड़ेगा। भाग्य के साथ के कारण नौकरीपेशा जातक समय से सही निर्णय लेंगे, जिससे कंपनी को भविष्य में मोटा मुनाफा होगा। इसके अलावा बॉस भी आपके काम से खुश होंगे, जिससे मन आने वाले कुछ दिनों तक प्रसन्न रहेगा। दुकानदार और कारोबारियों को जल्द धन लाभ हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2025: नए साल में धनु और मीन समेत पलटेगा 5 राशियों का भाग्य, गुरु बृहस्पति 3 बार करेंगे राशि परिवर्तन!

---विज्ञापन---

कर्क राशि

नौकरीपेशा जातकों की सैलरी यदि अभी तक नहीं आई है, तो उन्हें शुक्रवार तक खुशखबरी मिल सकती है। वाहन खरीदने का फैसला इस समय दुकानदारों के लिए सही रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के रिश्ते में मजबूती आएगी। सोलमेट के साथ लॉन्ग ट्रिप पर जाने का प्लान बन सकता है। 30 से अधिक आयु के जातकों को जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलेगा। हाल ही में जिन लोगों को त्वचा से जुड़ी समस्या हुई है, जल्द ही उनकी सेहत में सुधार आने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा जातकों का सम्मान बढ़ेगा। बॉस आपके काम से खुश होंगे, जिसके बाद वो आपका प्रमोशन भी कर सकते हैं। ग्राहकों की संख्या में वृद्धि होने से व्यापारियों के काम में तेजी आएगी। बिजनेसमैन अपने नाम पर एक और नया मकान इस माह खरीद सकते हैं। त्वचा से संबंधी बीमारियों से अविवाहित जातकों को छुटकारा मिलेगा। शादीशुदा जोड़ों के बीच प्रेम बढ़ेगा। हाल ही में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, वो अपने सोलमेट के साथ डेट पर जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: राहु गोचर से इस राशि के लोगों को होगा तगड़ा मुनाफा, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 08, 2024 10:52 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola