Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Holika Dahan 2026: आज या कल, कब है होलिका दहन? सही तिथि से लेकर शुभ मुहूर्त जानें

Holika Dahan 2026 Date & Timing: 4 मार्च 2026 को देशभर में होली का पर्व मनाया जाएगा, जिससे पहले होलिका दहन कब होगा इसे लेकर अभी तक लोगों के मन में असमंजस की स्थिति है. चलिए द्रिक पंचांग के जरिए जानते हैं कि आज 2 मार्च को या कल 3 मार्च को, कब होलिका दहन करना शुभ रहेगा. इसी के साथ आपको होलिका जलाने के शुभ मुहूर्त के बारे में पता चलेगा.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Mar 2, 2026 07:21
Holika Dahan 2026
Credit- News24 Graphics

Holika Dahan 2026 Date & Shubh Muhurat: भद्रा काल और चंद्र ग्रहण के कारण इस बार होलिका दहन की सही तिथि को लेकर बहुत कंफ्यूजन बना हुआ है. जहां कुछ लोग आज 2 मार्च को होलिका दहन करने की बात कह रहे हैं तो कुछ कल 3 मार्च को ये पर्व मनाएंगे. ऐसे में ये त्योहार भी दो तिथि के बीच फंस गया है. हालांकि, द्रिक पंचांग के जरिए ये कंफ्यूजन दूर हो सकती है. ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का सही आकलन करके होलिका दहन और होली की सही तिथि का आकलन किया जा सकता है.

यहां पर आपको जानने को मिलेगा कि आज 2 मार्च 2026 या कल 3 मार्च 2026, किस दिन होलिका दहन का पर्व मनाना शुभ रहेगा. साथ ही आपको होलिका दहन के सही व शुभ मुहूर्त के बारे में पता चलेगा.

---विज्ञापन---

कब है होलिका दहन?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज 2 मार्च को और कल 3 मार्च को, दोनों दिन होलिका दहन का पर्व मनाया जा सकता है, लेकिन दोनों तिथियों का अपना महत्व है. जो लोग आज 2 मार्च 2026 को होलिका दहन मनाएंगे, वो भद्रा पुच्छ में होलिका जलाएंगे. भद्रा पुच्छ, भद्रा काल का अंतिम चरण होता है, जिसे मांगलिक कार्यों को करने के लिए दोष रहित माना जाता है. यदि किसी दिन पूरे दिन भद्रा रहती है तो भद्रा पुच्छ में शुभ कार्य किए जाते हैं. इससे भद्रा का प्रभाव कार्यों पर नहीं पड़ता है.

वहीं, जो लोग कल 3 मार्च 2026 को होलिका दहन का पर्व मनाएंगे, उन्हें पूर्णिमा तिथि के खत्म होने के बाद होलिका जलानी होगी. दरअसल, 3 मार्च को शाम में चंद्र ग्रहण लगेगा, जिस दौरान ही पूर्णिमा तिथि समाप्त हो जाएगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan: 3 मार्च को लगेगा साल 2026 का पहला ‘चंद्र ग्रहण’, जानें दिल्ली-नोएडा समेत अन्य शहरों में कितने बजे दिखेगा Lunar Eclipse

2 मार्च 2026 को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 2 मार्च 2026 की शाम 5 बजकर 18 मिनट से लेकर कल 3 मार्च 2026 की सुबह 4 बजकर 56 मिनट तक भद्रा रहेगी, जबकि भद्रा पुच्छ आज 2 मार्च की रात 11 बजकर 53 मिनट से लेकर कल 3 मार्च की सुबह 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगी. ऐसे में भद्रा पुच्छ के दौरान आप होलिका दहन कर सकते हैं. इसके अलावा आज 2 मार्च 2026 की शाम 6 बजकर 22 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 53 मिनट तक प्रदोष काल रहेगा. जो लोग केवल प्रदोष काल में पूजा-पाठ करते हैं, वो इस दौरान भी होलिका जला सकते हैं.

3 मार्च 2026 को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक, कल 3 मार्च 2026 को शाम 6 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक चंद्र ग्रहण लगेगा, जबकि 2 मार्च की शाम 05:55 से लेकर 3 मार्च की शाम 05:07 मिनट तक फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि रहेगी. ऐसे में आप कल 3 मार्च 2026 को शाम 6 बजकर 46 मिनट से शाम 7 बजकर 44 मिनट के बीच होलिका दहन कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 02, 2026 07:20 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.