---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chandra Grahan: 3 मार्च को लगेगा साल 2026 का पहला ‘चंद्र ग्रहण’, जानें दिल्ली-नोएडा समेत अन्य शहरों में कितने बजे दिखेगा Lunar Eclipse

Blood Moon Lunar Eclipse 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है, जिस दिन होलिका दहन का पर्व भी मनाया जाएगा. इस ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा, जिसकी वजह से ये भारत में भी दिखाई देगा. यहां पर आप जान सकते हैं कि आपके शहर में 3 मार्च 2026 को किस समय से चंद्र ग्रहण दिखाई देना शुरू हो जाएगा.

---विज्ञापन---

Chandra Grahan (lunar eclipse) 2026 Timing In India: धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से चंद्र ग्रहण महत्वपूर्ण होता है. जहां कुछ लोगों के जीवन पर कुछ समय के लिए तो कुछ के कई दिनों व हफ्तों तक चंद्र ग्रहण का प्रभाव पड़ता है. हालांकि, उन लोगों की भी कमी नहीं है, जो चंद्र ग्रहण के प्रभाव से बचे रहते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 मार्च 2026 को होलिका दहन के दिन सिंह राशि में चंद्र ग्रहण (भारतीय समय के अनुसार) दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक लगेगा, जबकि सूतक काल सुबह 09 बजकर 39 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 46 मिनट तक रहेगा.

चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल हो जाएगा क्योंकि पृथ्वी की छाया चांद पर पड़ेगी. चलिए अब जानते हैं भारत के किस शहर (city wise visibility lunar eclipse India) में किस समय ‘चंद्र ग्रहण’ दिखाई देगा.

---विज्ञापन---

भारत के किस शहर में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण? (Lunar Eclipse City Wise Timings)

  • दिल्ली- शाम 6:22
  • भुवनेश्वर- शाम 5:54
  • गुवाहाटी- शाम 5:27
  • इम्फाल- शाम 5:18
  • कोहिमा- शाम 5:17
  • ईटानगर- शाम 5:07
  • कोलकाता- शाम 5:32
  • पटना- शाम 5:44
  • लखनऊ- शाम 6:02
  • भोपाल- शाम 6:21
  • चेन्नई- शाम 6:18
  • बेंगलुरु- शाम 6:28
  • मुंबई- शाम 6:42
  • हैदराबाद- शाम 6:26
  • कानपुर- शाम 6:14
  • शिलांग- शाम 5:27
  • पुणे- शाम 6:45
  • इंदौर- शाम 6:35
  • वाराणसी- शाम 6:04
  • चण्डीगढ़- शाम 06:27
  • नोएडा- शाम 6:26

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan 2026 Rashifal: चंद्र ग्रहण के दिन मंगल-चंद्रमा की बदलेगी चाल, बढ़ेंगी इन 4 राशियों की खुशियां

3 मार्च को कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?

द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 मार्च 2026 को पूर्वी एशिया, दक्षिण-पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त महासागर, उत्तर अमेरिका (अधिकांश भागों में), दक्षिण अमेरिका (कुछ उत्तरी क्षेत्रों में), भारत (उत्तर-पूर्व के कुछ भागों में और पश्चिम के हिस्से में), यूरोप
लीमा, सिडनी, मेलबर्न, लॉस एंजेल्स, सीएटल, न्यूयॉर्क, टोरंटो, ध्रुवीय क्षेत्रों (कुछ भागों में), वॉशिंगटन डीसी और सैन फ्रांसिस्को में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा.

---विज्ञापन---

इसके अलावा टोक्यो, बीजिंग (कुछ प्रमुख नगरों में), पश्चिमी एशिया, अटलांटिक महासागर और हिन्द महासागर में भी चंद्र ग्रहण के दिखने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी द्रिक पंचांग पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 26, 2026 07:39 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola