घर की चौखट पार करते समय पहले कौन सा पैर आगे रखें? जानें धार्मिक नियम और लाभ

Astro Tips: क्या आप भी हमेशा कंफ्यूज रहते हैं कि घर से निकलते समय कौन सा पैर पहले बाहर रखना चाहिए? अगर हां, तो आपकी ये कंफ्यूजन आज दूर हो जाएगी. चलिए जानते हैं कि लेफ्ट या राइट, घर से बाहर निकलते समय कौन सा पैर पहले रखना शुभ होता है.

Astro Tips In Hindi

Credit- AI Gemini

विज्ञापन

Astro Tips In Hindi: अक्सर आपने अपने से बड़ों को कहते हुए सुना होगा कि किसी भी शुभ काम पर जाने से पहले दही-शक्कर खाना चाहिए. साथ ही देवी-देवताओं के नाम का स्मरण या मंत्र जाप करना चाहिए. इससे उस कार्य में सफल होने की संभावना बढ़ जाती है. इसके अलावा घर से निकलते समय कौन सा पैर पहले बाहर रखना चाहिए, इसे लेकर भी कई धार्मिक मान्यताएं हैं.

यहां पर आप जान पाएंगे कि घर की चौखट पार करते समय कौन सा पैर आगे रखना चाहिए और क्यों. साथ ही उससे होने वाले धार्मिक लाभों के बारे में आपको पता चलेगा.

विज्ञापन

घर से बाहर निकलते वक्त कौन सा पैर पहले बाहर रखें?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर की चौखट पार करते समय दाया यानी राइट पैर पहले आगे रखना चाहिए. सीधा पैर सकारात्मक ऊर्जा को दर्शाता है, जिससे सफर की शुरुआत करना अच्छा होता है. माना जाता है कि जो व्यक्ति घर से बाहर निकलते समय सीधा पैर पहले आगे रखता है, उसका दिन अच्छा व्यतीत होता है. साथ ही जरूरी कामों के सफल होने की संभावना बढ़ जाती है.

नाड़ी से भी तय कर सकते हैं शुभ कदम

वैसे तो घर से बाहर निकलते समय दाया पैर ही आगे रखना चाहिए, लेकिन आप अपनी नाड़ी से भी अपने शुभ कदम के बारे में जान सकते हैं. यदि बाएं यानी लेफ्ट नाक से आपकी सांस चल रही है तो आपकी इड़ा नाड़ी सक्रिय है. वहीं, जब दाएं यानी राइट नाक से सांस चल रही होती है तो पिंगला नाड़ी सक्रिय होती है. जब भी आप किसी शुभ काम से घर से बाहर कदम रखें तो सबसे पहले ये चेक करें कि आपके कौन से नाक से सांस अधिक चल रही है. यदि लेफ्ट नाक से सांस चल रही है तो बायां पैर पहले बाहर रखें, जबकि दाएं नाक से सांस चलने पर राइट पर घर से बाहर रखना पहले शुभ होता है.

विज्ञापन

माना जाता है कि इससे दिनभर व्यक्ति के आसपास सकारात्मक ऊर्जा रहती है, जिससे वो परेशानियों में नहीं फंसता है और न ही नकारात्मक ऊर्जा उसके ऊपर हावी हो पाती है. साथ ही जरूरी कामों के सफल होने की संभावना बढ़ जाती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ