Morning Dreams: सुबह देखे गए सपने कितने समय में सच होते हैं? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Morning Dreams: क्या आपको भी सुबह यानी ब्रह्म मुहूर्त में कोई अच्छा सपना आया है, जिसे आप सच होते हुए देखना चाहते हैं? अगर हां, तो यहां पर आप जान सकते हैं कि वो सपना आपका कितने समय में पूरा हो सकता है.

Morning Dreams

Credit- AI Gemini

Morning Dreams: कभी न कभी आपने अपने बड़ों को ये कहते हुए जरूर सुना होगा कि सुबह का सपना सच होता है. खासकर, ब्रह्म मुहूर्त यानी सुबह 3 से सुबह 5 बजे के दौरान देखे गए सपने सच होते हैं, लेकिन क्या आपने ये जानने का प्रयास किया है कि कितने समय में ये सपने सच होते हैं? यदि नहीं, तो आपको बता दें कि स्वप्न शास्त्र में केवल सपनों के दिखाई देने के महत्व और संकेतों के बारे में ही नहीं बताया गया है, बल्कि उनके सच होने के समय यानी टाइम का भी उल्लेख है. चलिए जानते हैं कि सुबह देखे गए सपनों के कितने समय में पूरे होने की संभावना होती है.

विज्ञापन

सपने कितने समय में सच होते हैं?

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सुबह यानी ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए सपनों के 1 से 6 महीनों के बीच सच होने की संभावना अधिक होती है. वहीं, जो सपने सूर्योदय के आसपास दिखाई देते हैं, वो आमतौर पर 15 दिनों के अंदर पूरे हो जाते हैं.

विज्ञापन

दिन के सपने क्या सच नहीं होते हैं?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिन यानी दोपहर के समय देखे गए सपनों के सच होने की संभावना बहुत कम होती है. इसके अलावा रात 10 बजे से सुबह 12 बजे के बीच देखे गए सपने भी कम ही सच होते हैं क्योंकि ये दिनभर की घटनाओं पर आधारित होते हैं.

विज्ञापन

सुबह बुरा सपना आए तो क्या करें?

यदि सुबह यानी ब्रह्म मुहूर्त में आपको कोई बुरा सपना आया है तो उसे सच होने से रोकने के लिए आप कुछ धार्मिक उपायों को अपना सकते हैं. जैसे कि-

  • सुबह उठकर 108 बार शांत मन से ॐ का उच्चारण करें.
  • देवी तुलसी की पूजा करें.
  • सूर्य देव को जल अर्पित करें.
  • किसी भी मंदिर में अपनी क्षमतानुसार दान करें.
  • देवी-देवताओं के नाम का जाप करें.

इन उपायों से न सिर्फ आपका मन शांत होगा, बल्कि बुरे सपनों के सच होने का डर भी मन से निकल जाएगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ