Diwali 2025: दिवाली से पहले घर से निकाल दें ये 5 चीजें, वरना नहीं होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2025: दिवाली पर लोग घरों की सफाई करते हैं. दिवाली से कई दिनों पहले ही लोग घरों की साफ-सफाई और सजावट में लग जाते हैं. आपको इस बार दिवाली की सफाई में घर से इन 5 चीजों को जरूर निकाल देना चाहिए.

Diwali 2025

Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Diwali 2025: दिवाली का पर्व इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा. दिवाली आने से पहले ही लोग तैयारियों में लग जाते हैं. दिवाली पर लोग घरों की साफ-सफाई और सजावट करते हैं. इस महीने दिवाली है तो ऐसे में लोगों ने घर में साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया है. आप इस साल दिवाली से पहले घर में मौजूद इन चीजों को निकाल दें. वरना घर में मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होगा. इन चीजों का घर में होना अशुभ माना जाता है इसलिए इन्हें घर से निकाल दें. चलिए आपको दिवाली की सफाई से जुड़े इस वास्तु नियम के बारे में बताते हैं.

दिवाली की सफाई के दौरान घर से निकाल फेंके ये चीजें

भगवान की खंडित प्रतिमा

विज्ञापन

दिवाली पर सफाई के दौरान घर के मंदिर में मौजूद भगवान की खंडित प्रतिमा को हटा दें. खंडित प्रतिमा की पूजा से फल नहीं मिलता है. आपको इन प्रतिमा को पवित्र नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए.

टूटा हुआ शीशा

घर में टूटे हुए शीशे का होना अशुभ माना जाता है. अगर किसी भी प्रकार का टूटा हुआ कांच घर में है तो आपको इसे बाहर कर देना चाहिए. वरना घर में मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होगा.

विज्ञापन

बंद घड़ी

विज्ञापन

वास्तु के अनुसार, घर में बंद पड़ी हुई घड़ी का रखा होना अशुभ होता है. आपको दिवाली की सफाई में घर से बंद घड़ी को निकाल देना चाहिए. खराब घड़ी रखने से दुर्भाग्य आता है.

पुराने जूते-चप्पल

विज्ञापन

घर में फटे-पुराने जूते चप्पल का रखा रहना दुर्भाग्य का कारण बनता है. आपको घर से इन्हें निकाल देना चाहिए. इसके कारण घर में मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है. आप दिवाली की सफाई में इन्हें घर से बाहर कर दें.

पुरानी झाड़ू

विज्ञापन

घर में पुरानी झाड़ू का रखना शुभ नहीं होता है. दिवाली की सफाई के दौरान पुरान झाड़ूू को घर से निकाल दें. घर में रखी टूटी हुई पुरानी झाड़ू आपकी आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकती है. आपको दिवाली पर नई झाड़ू घर लानी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ