Karwa Chauth 2025: क्या पति भी रख सकते हैं करवा चौथ का व्रत? जानें इसके नियम

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती है. आजकल कई पुरुष भी यह व्रत करने लगे हैं चलिए जानते हैं कि, करवा चौथ का व्रत पुरुष रख सकते हैं.

Karwa Chauth 2025

Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा. यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है. इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. महिलाएं पति के लिए सजती सवरती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं. इस व्रत के दिन महिलाएं दिन में पानी तक नहीं पीती हैं. रात के समय चंद्रमा के दर्शन के बाद अर्घ्य देने के बाद पति के हाथ से व्रत खोलती हैं. अब कई पुरुष भी करवा चौथ का व्रत रखते हैं चलिए इसके बारे में जानते हैं.

क्या पति रख सकते हैं करवा चौथ का व्रत?

विज्ञापन

करवा चौथ का व्रत पत्नी अपने पती की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं. अगर कोई पति भी व्रत रखना चाहता है तो ऐसा कर सकते हैं. पति अपनी पत्नी के लिए व्रत रख रहे हैं तो नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए. सिर्फ खाना-पीना छोड़ देने से ही व्रत नहीं होता है. चलिए आपको करवा चौथ के लिए नियमों के बारे में बताते हैं.

पुरुष करवा चौथ व्रत में इन बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन

अगर कोई पुरुष करवा चौथ का व्रत रख रहा है तो वह सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर लें. इसके बाद पूजा स्थल की सफाई कर मां गौरा और शिव जी की प्रतिमा स्थापित करें. इसके बाद व्रत का संकल्प लें और भगवान की पूजा-अर्चना करें. व्रत की कथा का पाठ करें और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करें. करवा चौथ का व्रत निर्जला रखना होता है लेकिन आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो जल पी सकते हैं. लेकिन पुरुषों को व्रत के बाकि सभी नियमों का ध्यान रखना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ