Dhanteras 2025: आज 18 अक्टूबर दिन शनिवार को धनतेरस का पर्व है. धनतेरस का दिन खरीदारी के पर्व के तौर पर जाना जाता है. इस दिन लोग नए बर्तन, झाड़ू, सोने-चांदी की चीजें खरीदते हैं. धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है. इसके साथ ही धनतेरस पर मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और धन्वंतरि की पूजा की जाती है. इन सभी पूजा और उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है. धनतेरस पर कई कामों की मनाही भी होती है. धनतेरस की शाम को इन 4 कार्यों को नहीं करना चाहिए. वरना मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है. चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं.
धनतेरस की शाम न करें ये गलतियां (Dhanteras 2025 Upay)
बंद न रखें मुख्य द्वार
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती है. इस दिन वह अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं. आपको धनतेरस पर शाम के समय घर का मुख्य द्वार बंद नहीं रखना चाहिए. वरना मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है.
शाम को झाड़ू न लगाएं
धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है. इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. आपको शाम के समय झाड़ू लगाने से बचना चाहिए. धनतेरस की शाम को झाड़ू लगाने से घर में दरिद्रता आती है. शाम के समय भूलकर भी झाड़ू न लगाएं.
ये भी पढ़ें – Dhanteras 2025: केवल शॉपिंग का त्योहार नहीं है धनतेरस, जानिए इसका रहस्य और असली संदेश
शाम को उधार न दें
आपको धनतेरस की शाम को किसी को भी पैसे उधार नहीं देने चाहिए. शाम के समय उधार देने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है. इससे बरकत नहीं आती है. आपको इस गलती को करने से बचना चाहिए.
न करें नमक चीनी का दान
धनतेरस के दिन आपको भूलकर भी नमक और चीनी का दान नहीं करना चाहिए. खासकर धनतेरस की शाम को इन चीजों का दान न करें. इससे आर्थिक हानि होती है. आपको धनतेरस की शाम को इन सभी बातों का ध्यान रखना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Bhai Dooj 2025: जब भाई नहीं हो पास तो कैसे मनाएं ‘भाई दूज’, अपनाएं ये उपाय; होगी अकाल मृत्यु से रक्षा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
9 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
10 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
10 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
13 hrs agoप्रेमानंद महाराज ने बताया, व्यक्ति की उम्र कम कर सकती हैं ये 4 आदतें
15 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय
17 hrs agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
1 day agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
1 day agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
1 day agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines