Vastu Tips for Balcony: घर की बालकनी में लोग अक्सर फालतू का सामान जमा करके रखते हैं. हालांकि, ऐसा करना अच्छा नहीं होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह वास्तु दोष का कारण बन सकता है. घर की बालकनी को लेकर कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. अगर आपके घर की बालकनी में फालतू सामान पड़ा है तो, इसे आज ही हटा दें. आइये वास्तु शास्त्र के मुताबिक इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
बालकनी में ना रखें ये चीजें
कांटेदार पौधे – लोग घर को सुंदर बनाने के लिए कई बार कैक्टस और गुलाब जैसे पौधे रख लेते हैं. घर में और खासकर बालकनी में इन पौधों को रखना अच्छा नहीं मानते हैं. बालकनी में रखे हुए कांटेदार पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं. यह आर्थिक तंगी और रिश्तों में तनाव का कारण बन सकते हैं. इस तरह के पौधों को बालकनी से हटा देना चाहिए.
जूते-चप्पल – बालकनी में शू-रैक और पुराने जूते और चप्पल नहीं रखने चाहिए. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है. इसके कारण गरीबी का सामना करना पड़ता है. बालकनी में जूते-चप्पल रखना करियर में परेशानियां उत्पन्न कर सकता है.
टूटी-फूटी चीजें – लोग अक्सर फालतू के सामान, टूटी-फूटी और काम में न आने वाली चीजों को बालकनी में जमा कर देते हैं. हालांकि, इसके कारण जीवन में राहु का प्रकोप बढ़ता है. बने हुए काम बिगड़ने लगते हैं. मानसिक तौर पर आप परेशान हो सकते हैं. बालकनी से टूटी हुई चीजों को आप तुरंत हटा दें. बालकनी को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए.
कूड़ेदान – बालकनी को साफ रखना अच्छा होता है. यहां जमा गंदगी नकारात्मकता बढ़ाती है. बालकनी में कूड़ा जमा करने के लिए डस्टबिन रखने की भूल नहीं करनी चाहिए. इसके कारण दुर्भाग्य आता है. अगर आपने बालकनी में डस्टबिन रखा है तो, इसे तुरंत हटा दें.
भारी फर्नीचर – घर की बालकनी बड़ी होती है तो, लोग यहां पर सोफा या टेबल रख लेते हैं. हालांकि, वास्तु की दृष्टि से यह अच्छा नहीं होता है. अगर आपके घर की बालकनी उत्तर-पूर्व दिशा में है. ऐसे में यह भूल बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. बालकनी में भारी फर्नीचर रखने से बचें. बालकनी में भारी फर्नीचर रखने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यातों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.