Chanakya Niti: हमेशा छिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने जीवन से जुड़ी कई नीतियों के बारे में बताया है. उनकी नीतियों के अनुसार, व्यक्ति को जीवन से जुड़ी कई बातों को छिपाकर रखना चाहिए. इन्हें सभी को बताने से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

Chanakya.jpg

चाणक्य नीति के अनुसार जीवन से जुड़ी कई बातों को छिपाकर रखना चाहिए. (Photo Credit - AI)

Chanakya Niti: व्यक्ति अपने जीवन से जुड़ी हर बात को किसी के साथ शेयर जरूर करता है. हालांकि, कई बातों को गुप्त रखने में ही भलाई होती है. आचार्य चाणक्य नीति के अनुसार, ऐसी 5 बातें हैं, जिन्हें परिवार के सदस्यों तक से छिपाकर रखना चाहिए. इन्हें सभी के सामने बताने से आपको जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. चाणक्य नीति के अनुसार, किन बातों को गुप्त रखना चाहिए. आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

आर्थिक परेशानी को छिपाकर रखें

जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियों के बारे में किसी के साथ साझा करने से बचना चाहिए. आप लोगों को इसके बारे में परिवार के सदस्यों से अधिक चर्चा नहीं करनी चाहिए. आर्थिक नुकसान और कर्ज के बारे में जानकर परिवार के लोग परेशान हो सकते हैं. आपको अपनी इस समस्या का धीरे-धीरे समाधान करना चाहिए.

विज्ञापन

पारिवारिक विवाद ना बताएं

परिवार के बीच होने वाले विवाद और पति-पत्नी के आपसी झगड़े के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए. इन बातों के बारे में दूसरों से चर्चा करने से आपका मजाक बनता है. इसके कारण आपके रिश्तों में कड़वाहट आती है. आपको भूलकर भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए.

विज्ञापन

ऑफिस और व्यापार की बातें

कार्यस्थल से जुड़ी हुई बातों को किसी के साथ साझा करने से बचें. कार्यस्थल पर कोई आपका अपमान करता है तो इसे किसी को ना बताएं. इससे आपकी वैल्यू कम हो सकती है. आपको ऑफिस से जुड़ी जरूरी बातें ही शेयर करनी चाहिए.

कमजोरी किसी को ना बताएं

व्यक्ति को अपनी कमजोरी और डर के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए. आपकी कमजोरी पता होने पर सामने वाला आपके शत्रु के साथ मिलकर नुकसान पहुंचा सकता है. अगर कोई आपका अपना है. लेकिन भविष्य में वह आपके खिलाफ होने पर कमजोरी की जानकारी का गलत फायदा उठा सकता है.

विज्ञापन

काम के बारे में ना बताएं

आप किसी काम को करने का सोच रहे हैं. किसी नए काम का सोच रहे हैं तो, इसके बारे में पहले से नहीं बताना चाहिए. आप नया बिजनेस शुरू करने, कोई महंगी कार खरीदने या कोई काम करने से पहले इसके बारे में सभी को ना बताएं. काम की सफलता के बाद ही किसी को बताना चाहिए. कई बार काम पूरा नहीं होता है और बाद में व्यक्ति का मजाक बनता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यातों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ