Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह के सभी दिन बेहद खास होते हैं. दिन का संबंध किसी खास देवता से माना जाता है. इसी प्रकार शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है. शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना और उपायों को कर सकते हैं. शनिदेव से जुड़े उपायों की मदद से आप जीवन में चल रही मुश्किलों को दूर कर सकते हैं. शनि को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना जाता है. शनि को प्रसन्न करने और अच्छे परिणाम के लिए आपको उपायों को करना चाहिए.
शनिवार के दिन करें शनि स्तोत्र का पाठ
शनिवार के दिन शनि स्तोत्र का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है. आप शनि स्तोत्र का पाठ कर शनिदोष जैसे शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत प्राप्त कर सकते हैं. बता दें कि, शनिदोष के कारण व्यक्ति को कार्यों में बार-बार बाधाएं, आर्थिक परेशानी, करियर में दिक्कतें और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है. आप शनि स्तोत्र का पाठ कर इन समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं. आप शनि स्तोत्र के लिरिक्स यहां पढ़ सकते हैं.
शनि स्तोत्र का पाठ (Shani Stotram Lyrics in Hindi)
नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठ निभाय च ।
नम: कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नम:॥
नमो निर्मांस देहाय दीर्घश्मश्रुजटाय च ।
नमो विशालनेत्राय शुष्कोदर भयाकृते ॥
नम: पुष्कलगात्राय स्थूलरोम्णेऽथ वै नम:।
नमो दीर्घाय शुष्काय कालदंष्ट्र नमोऽस्तु ते ॥
नमस्ते कोटराक्षाय दुर्नरीक्ष्याय वै नम:।
नमो घोराय रौद्राय भीषणाय कपालिने ॥
नमस्ते सर्वभक्षाय बलीमुख नमोऽस्तु ते ।
सूर्यपुत्र नमस्तेऽस्तु भास्करेऽभयदाय च ॥
अधोदृष्टे: नमस्तेऽस्तु संवर्तक नमोऽस्तु ते ।
नमो मन्दगते तुभ्यं निस्त्रिंशाय नमोऽस्तुते ॥
तपसा दग्ध-देहाय नित्यं योगरताय च ।
नमो नित्यं क्षुधार्ताय अतृप्ताय च वै नम:॥
ज्ञानचक्षुर्नमस्तेऽस्तु कश्यपात्मज-सूनवे ।
तुष्टो ददासि वै राज्यं रुष्टो हरसि तत्क्षणात्॥
देवासुरमनुष्याश्च सिद्ध-विद्याधरोरगा:।
त्वया विलोकिता: सर्वे नाशं यान्ति समूलत:॥
प्रसाद कुरु मे सौरे ! वारदो भव भास्करे ।
एवं स्तुतस्तदा सौरिर्ग्रहराजो महाबल:॥
शनिवार को सुबह उठने के बाद स्नान कर काले वस्त्र पहनें. इसके बाद शनि मंदिर जाकर सरसों का तेल और काले तिल का दान करें. आप शनि मंदिर में बैठकर सरसों का दीपक जलाकर शनि स्तोत्र का पाठ करें. ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.