Premanand Maharaj: वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज अक्सर अपने बातों और विचारों के लिए जाने जाते हैं. उनके प्रवचन के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. प्रेमानंद महाराज लोगों को जीवन से जुड़े मुद्दों को लेकर ज्ञान देते हैं. उन्होंने ऐसी बातों के बारे में बताया है जो व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना बहुत ही जरूरी है. कई बुरी आदतों के कारण व्यक्ति की आयु कम होती है. आपको इन आदतों में सुधार करना चाहिए.
ग्रहण के समय या दोपहर में सूर्य देखना
व्यक्ति को दोपहर के समय और सूर्य ग्रहण के समय सूर्य को देखने से बचना चाहिए. इसके साथ ही व्यक्ति को अमावस्या, पूर्णिमा, चतुर्दशी, अष्टमी या एकादशी पर ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. इन गलतियों के कारण आयु कम हो सकती है.
ईश्वर और शास्त्रों की बुराई करना
व्यक्ति को ईश्वर पर विश्वास रखना चाहिए और भगवान की पूजा-अर्चना करनी चाहिए. इसके साथ ही भगवान का सम्मान करना चाहिए. ईश्वर और शास्त्रों की अवहेलना नहीं करनी चाहिए. ऐसा करना बहुत ही गलत होता है. इन गलतियों के कारण आपकी सेहत खराब हो सकती है. यह उम्र कम होने का कारण बन सकता है.
कठोर शब्द बोलना और निंदा करना
किसी को कठोर शब्द बोलने से उसे बुरा लग सकता है. ऐसे में वह बद्दुआ दे सकता है. इसके कारण जीवन में परेशानी आ सकती है और उम्र कम हो सकती है. किसी व्यक्ति की निंदा करने से बचना चाहिए. दृष्टिहीन लोगों की, निर्बल लोगों की और गरीबी की बद्दुआ नहीं लेनी चाहिए. इससे मां लक्ष्मी नाराज होती है. आपको पैसों की तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है.
शाम के समय शयन या भोजन करना
शाम के समय कई गलतियों को करने से बचना चाहिए. अगर शाम के समय सोते हैं या इस दौरान भोजन करते हैं तो, इसके कारण उम्र कम होती है. इस दौरान व्यर्थ में समय नहीं बेकार करना चाहिए. यह आयु को नष्ट करता है. शाम का समय व्यक्ति को भजन, भोजन और कीर्तन में लगाना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.