WWE रिंग में विरोधियों को तहस-नहस करने अगली बार कब आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख

WWE में रोमन रेंस लगातार बवाल मचा रहे हैं. 2026 में वो लगातार एक्टिव रहे हैं. आगे आने वाले कुछ महीनों में उनके बड़े मैच होने वाले हैं. खतरनाक रेसलर्स के साथ उनकी राइवलरी चल रही है. आइए आपको बताते हैं कि अब वो कब रिंग में नज़र आएंगे.

Roman Reigns

जानें रिंग में कब होगी रोमन की एंट्री (Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस के लिए ये साल अभी तक शानदार रहा है. पूरे साल वो एक्टिव रहे हैं. ट्रिपल एच ने बढ़िया पुश उन्हें दिया है. साल की शुरुआत में उन्होंने रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद अप्रैल में उन्होंने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. उनका टाइटल रन जबरदस्त चल रहा है. वो सैथ रॉलिंस, जेकब फाटू और एलए नाइट जैसे बड़े रेसलर्स को मात दे चुके हैं. रेंस अभी भी लगातार टीवी पर आ रहे हैं. पिछले हफ्ते उन्होंने रॉयस कीज के 946 ग्रुप को धराशाई किया था. आइए आपको बताते हैं कि वो अब रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे.

विज्ञापन

WWE रिंग में कब होगी रोमन की एंट्री?

रोमन रेंस 26 नवंबर को होने वाले Raw के एपिसोड में नहीं आएंगे. फैंस को आगामी शो में ज्यादा बवाल देखने को नहीं मिलेगा. कंपनी ने अब उन्हें सीधे 2 नवंबर को होने वाले रेड ब्रांड के शो के लिए शेड्यूल किया है. भारत में 3 नवंबर की सुबह एपिसोड का प्रसारण होगा. ब्रुकलिन स्थित बार्कले सेंटर से ये शो लाइव आएगा. वहां पर रेंस की तबाही देखने को मिलेगी. सबसे बड़ी बात है कि ये 7 नवंबर को होने वाले WWE Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले रेड ब्रांड का अंतिम शो होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE Crown Jewel 2026 में मचेगा गदर, इन 5 खूंखार रेसलर्स की हो सकती है वापसी

WWE Crown Jewel 2026 में किसके साथ होगा मैच?

WWE Crown Jewel का आयोजन सऊदी अरब में होने वाला है. रोमन रेंस भी वहां पर एक्शन में नज़र आएंगे. उनका मुकाबला सैमी ज़ेन के साथ बुक किया गया है. दोनों के बीच क्राउन ज्वैल चैंपियशिप के लिए मैच होगा. दरअसल दोनों ब्रांड के टॉप चैंपियन के बीच क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए मैच होता है. सैमी के पास अभी SmackDown की अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप है. सैमी और रोमन का इतिहास सभी जानते हैं. रेंस की ब्लडलाइन में कई साल तक सैमी ने काम किया. दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी रही. इनके बीच पहले मैच भी हो चुका है. एक बार फिर से दोनों टकराने वाले हैं.

विज्ञापन

WWE Raw में रोमन रेंस ने किया कमाल

WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रोमन रेंस आए थे. शुरुआत में सैमी ज़ेन के साथ उनका सैगमेंट हुआ. रेंस ने पहले सैमी की खूब तारीफ की. हालांकि बाद में सैमी के ऊपर तंज भी कसा. रेंस ने खुद को बेस्ट बताया. मेन इवेंट में ब्लडलाइन और 946 ग्रुप के बीच खूब बवाल मचा. एक बार फिर रॉयस कीज और उनके साथियों का दबदबा देखने को मिला. रोमन ने वहां पर वापसी कर अपनी टीम को बचाया. रेंस ने स्पीयर और सुपरमैन पंच से दुश्मनों का बुरा हाल किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ