एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और 5 करोड़ की संपत्ति विवाद का आरोप

एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और 5 करोड़ की संपत्ति विवाद का आरोप

Urmila Sanawar

हरिद्वार पुलिस ने एक्ट्रेस उर्मिला सानावर को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है. CREDIT: X (@askbhupi )

उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार से एक बड़ा मामला सामने आया है. पुलिस ने एक्ट्रेस उर्मिला सानावर को यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है. ये कार्रवाई सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने, एक परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और करोड़ों रुपये की संपत्ति के विवाद के सिलसिले में की गई है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से भी 9 मुकदमे दर्ज हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी; क्या बोले मीका सिंह?

विज्ञापन

क्या है आरोप?

हरिद्वार के एसपी सिटी दीपक सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 24 अक्टूबर की रात रानीपुर कोतवाली में दीपिका राठौर नाम की महिला ने उर्मिला सानावर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. FIR में आरोप लगाया गया था कि उर्मिला सानावर ने सोशल मीडिया पर बेहद अश्लील और अमर्यादित टिप्पणियां की हैं, जिससे शिकायतकर्ता के परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचा है. इसके साथ ही शिकायत में यह भी गंभीर आरोप लगाया गया कि उर्मिला सानावर 5 करोड़ रुपये के लेनदेन के सिलसिले में ‘रविदास धाम’ की संपत्ति को जबरन अपने नाम करवाने की फिराक में थीं.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने तुरंत एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया. पुलिस टीम ने तेजी से जांच आगे बढ़ाई और लोकेशन ट्रेस करते हुए आरोपी उर्मिला सानावर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दबोच लिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उर्मिला सानावर का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है. उनके खिलाफ अलग-अलग मामलों में पहले से ही 9 मुकदमे दर्ज हैं. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को सक्षम मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ