Kaalchakra: शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय

Kaalchakra Today: आज के कालचक्र में शरद पूर्णिमा पर्व पर किए जाने वाले उपायों के बारे में जानेंगे. इन उपायों से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

rashifal.jpg_96a424

आज के कालचक्र में शरद पूर्णिमा पर किए जाने वाले उपायों के बारे में जान सकते हैं. (Photo Credit - AI)

Kaalchakra Today 24 October 2026: आज 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. त्रयोदशी तिथि दोपहर 1 बजकर 36 मिनट तक है. इसके बाद चतुर्दशी तिथि का आरंभ होगा. आज उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रात को 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. इसके बाद रेवती नक्षत्र आरंभ होगा. तैतिल, गर और वणिज करण रहने वाला है. इसके साथ ही व्याघात और हर्षण योग का निर्माण हो रहा है. बता दें कि, द्रिक पंचांग के अनुसार, कल शरद पूर्णिमा है.

विज्ञापन

आज के कालचक्र में शरद पूर्णिमा तिथि और इसके उपायों के बारे में जानेंगे. कल 25 अक्टूबर की शाम को 5 बजे पूर्णिमा तिथि का चंद्रोदय होगा. शरद पूर्णिमा का खीर बनाने और इसका प्रसाद खाने का महत्व है. यह दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए बेहद खास माना जाता है. आप शाम के समय मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा कर सकते हैं. इसके साथ ही कई उपायों को कर सकते हैं. आज के कालचक्र में शरद पूर्णिमा तिथि के महत्व के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

शरद पूर्णिमा के उपाय

शरद पूर्णिमा पर आपको शाम के समय मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. इसके साथ ही श्री सूक्त, लक्ष्मी सूक्त और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. आप लक्ष्मी पूजा में चांदी की सिक्के और 7 कौड़ियां रखें. केसर और हल्दी लगाकर इनकी पूजा करें और पूजा पूरी होने के बाद इन्हें अपनी तिजोरी में रख दें. शरद पूर्णिमा पर श्री यंत्र की पूजा करते हुए श्री सूक्त का पाठ करने से मां लक्ष्मी की कृपा से बरकत प्राप्त होगी.

विज्ञापन

शरद पूर्णिमा का महत्व

शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने की परंपरा है. चंद्रमा के प्रकाश में अमृत के समान गुण माने जाते हैं. ऐसा माना जाता है कि, शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा से अमृत वर्षा होती है. शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है. शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा धरती के नजदीक होता है. इन दिनों दिन गर्म और रातें ठंडी होती हैं. इस समय पित्त दोष का प्रकोप होता है. खीर इसे शांत करता है. इस कारण से भी शरद पूर्णिमा पर खीर बनाकर खाने की परंपरा है.

आज के कालचक्र में आप शरद पूर्णिमा पर खीर खाने की परंपरा के बारे में और इसके कारण के बारे में यहां जान सकते हैं. इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ