IND W vs ZIM W: भारत ने जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा, हरमनप्रीत-दीप्ति ने जड़ा शतक

IND W vs ZIM W: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 121 रनों से शानदार जीत दर्ज की. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 328 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 207 रन पर ही सिमट गई. इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है.

IND W vs ZIM W 2nd ODI

भारतीय टीम ने 121 रनों से जीता दूसरा वनडे मुकाबला (PIC Credit - @BCCIWomen/X)

India Women vs Zimbabwe Women 2nd ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 121 रनों के बड़े अंतर से शानदार जीत दर्ज की. वडोदरा में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 329 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 48.5 ओवर में 207 रन पर ही ढेर हो गई. इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है. यह स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत की पहली वनडे सीरीज जीत है.

विज्ञापन

भारत की इस जीत में हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा और वैष्णवी शर्मा ने अहम भूमिका निभाई. हरमनप्रीत और दीप्ति ने शानदार शतक जड़ा, जबकि वैष्णवी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए. वहीं, हरमनप्रीत को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया.

विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने जड़ा शानदार शतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सिर्फ 19 के स्कोर पर दो विकेट गिर गए. कप्तान स्मृति मंधाना बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं, जबकि शेफाली वर्मा सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गईं. हालांकि, हरमनप्रीत कौर और प्रतिका रावल ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी की. प्रतिका 67 गेंदों पर 61 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जबकि हरमनप्रीत एक छोर पर टिकी रहीं और शानदार शतक जड़ा.

हरमनप्रीत ने 121 गेंदों पर 15 चौकों के साथ 126 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अपनी पारी के दौरान हरमनप्रीत ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 153 रनों की साझेदारी की और भारत का स्कोर को 300 के पार पहुंचा दिया. दीप्ति ने 86 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से नाबाद 106 रनों की पारी खेली. हरमनप्रीत-दीप्ति की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 328 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. वहीं, जिम्बाब्वे की ओर से नोमवेलो सिबांडा ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? दिनेश कार्तिक ने किया रोहित शर्मा का खुला समर्थन

वैष्णवी शर्मा ने गेंद से बरपाया कहर

329 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 48.5 ओवर में 207 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जिम्बाब्वे की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज मोडेस्टर मुपाचिकवा ने सबसे ज्यादा 49 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने 46 और बिलव्ड बिजा ने 34 रन बनाए, जबकि कप्तान जोसेफिन नकोमो ने 18 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

वहीं, भारत की ओर से वैष्णवी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा, दीप्ति शर्मा ने 3 और सयाली सतघरे, श्री चरणी और जिंतिमनी कलिता ने 1-1 विकेट लिए. इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है. भारत ने पहला वनडे मैच 9 विकेट से जीता था. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच 28 अक्टूबर को वडोदरा में खेला जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ