WWE Crown Jewel 2026 में मचेगा गदर, इन 5 खूंखार रेसलर्स की हो सकती है वापसी

WWE Crown Jewel 2026 का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. हमेशा की तरह इसे शानदार बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी. कुछ रेसलर्स की शो में वापसी हो सकती है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
इन स्टार्स की हो सकती है वापसी (Photo: WWE.com)

WWE Crown Jewel 2026: WWE में इस समय Crown Jewel 2026 की तैयारियां चल रही हैं. फैंस इसे लेकर धीरे-धीरे उत्साहित हो रहे हैं. सबसे बड़ी बात है कि इसका आयोजन सऊदी अरब में होने वाला है. हमेशा वहां पर बड़े मैच रखे जाते हैं. रोमन रेंस भी एक्शन में नज़र आएंंगे. उनका सैमी ज़ेन के साथ मैच होने वाला है. इसके अलावा भी कंपनी ने तगड़े मैचों का ऐलान किया है. रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स के बीच लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच होगा. इनकी खतरनाक राइवलरी चल रही है. ट्रिपल एच वहां पर कुछ रेसलर्स को वापस लाकर रोमांच बढ़ा सकते हैं. यहां हम आपको पांच सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जो Crown Jewel 2026 में वापसी कर सकते हैं.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस2 / 6

समरस्लैम 2026 में रोमन रेंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में सैथ रॉलिंस को हार का सामना करना पड़ा था. वहां पर द शील्ड के अध्याय का अंत हुआ था. दोनों ने एक-दूसरे से हाथ भी मिलाया. इसके बाद से अभी तक टीवी पर रॉलिंस नज़र नहीं आए हैं. लाइव इवेंट में वो बीच में जरूर दिखे थे. ऐसा लगता है कि कंपनी ने उनके लिए कोई बड़ा प्लान बनाया है. Crown Jewel 2026 में उनकी वापसी हो सकती है. वो वापस आकर कोई ना कोई बवाल खड़ा कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर3 / 6

ड्रू मैकइंटायर अब कंपनी के टॉप रेसलर्स बन गए हैं. पिछले कुछ साल उनके लिए सही रहे हैं. इस साल की शुरुआत में उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप भी जीती थी. रेसलमेनिया 42 में जेकब फाटू के खिलाफ मैकइंटायर को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से वो भी टीवी से गायब चल रहे हैं. कुछ महीने पहले वो फिल्म की शूटिंग में बिजी थे. अब वो भी वापसी की राह में हैं. Crown Jewel 2026 में उनकी वापसी हो सकती है. वो सऊदी अरब के फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं. (Photo: WWE.com)

द रॉक

द रॉक4 / 6

पिछले साल की शुरुआत में हुए एलिमिनेशन चैंबर में अंतिम बार द रॉक टीवी पर नज़र आए थे. उनके इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. तब से वो टीवी पर नहीं आए. फैंस उनसे काफी नाराज चल रहे हैं. रॉक कभी भी वापसी कर सकते हैं. अगले साल का रेसलमेनिया 43 सऊदी अरब में ही होने वाला है. Crown Jewel 2026 में में वो इसे हाइप करने आ सकते हैं. उनकी सरप्राइज एंट्री शो में हो सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

एलए नाइट

एलए नाइट5 / 6

हाल ही में हुए मनी इन द बैंक इवेंट में एलए नाइट को रोमन रेंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ था. एक बार तो ऐसा लगा कि नाइट चैंपियन बन जाएंगे लेकिन ये नहीं हो पाया. नाइट इसके बाद से अभी तक टीवी पर नज़र नहीं आए हैं. वो अब Crown Jewel 2026 में वापसी कर सकते हैं. नाइट का अब तगड़ा हील टर्न हो सकता है. (Photo: WWE.com)

नेओमी

नेओमी6 / 6

नेओमी प्रेग्नेंसी की वजह से लंबे समय से बाहर चल रही हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि वो वापसी के बाद रोमन रेंस की ब्लडलाइन में शामिल हो सकती हैं. ब्लडलाइन की राइवलरी मौजूदा समय में रॉयस कीज के 946 ग्रुप से चल रही है. इस ग्रुप में एक वुमेंस स्टार पहले से मौजूद है. इस लिहाज से देखा जाए तो नेओमी ब्लडलाइन में एंट्री कर सकती हैं. Crown Jewel 2026 में उनकी वापसी हो सकती है. अगर वो आ गईं तो उन्हें फैंस खूब चीयर करेंगे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन