Sharad Purnima.jpg

Video: आज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे, पंडित सुरेश पांडेय से जानें

Sharad Purnima 2026: आज शरद पूर्णिमा के अवसर पर चंद्रमा की रोशनी में आपको खास उपाय करना चाहिए. इस उपाय को करने से आप लोगों को लाभ मिलेगा. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

Sharad Purnima 2026: आज 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मनाई जा रही है. इस दिन खीर बनाने और इसे चंद्रमा की रोशनी में रखकर खाने का खास महत्व है. आज खीर के उपाय के अलावा भी कई उपायों को कर सकते हैं. ऐसी मान्यता है कि, शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी में बैठने से शरीर के सभी रोगाणुओं का नाश होता है. इसके साथ ही सांस संबंधी समस्याओं का अंत होता है.

विज्ञापन

चंद्रमा की रोशनी में करें खीर वाला उपाय

खीर बनाकर कुछ घंटों के लिए चंद्रमा की रोशनी में रखें. इसके बाद इसे खाएं. ऐसा करने से प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है. इससे रोगाणुओं का नाश होता है. बीमारियों से बचाव होता है. शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी का जन्मदिन भी मनाया जाता है. इस दिन को कोजागरी पूजा के नाम से जानते हैं. मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है.

विज्ञापन

शरद पूर्णिमा के उपाय

शरद पूर्णिमा पर अष्टलक्ष्मी का पूजन करने का विधान है. इस दिन मां लक्ष्मी के पूजन में एक सुपारी पर कलावा लपेटकर अर्पित करें. पूजन के बाद सुपारी को अपनी तिजोरी में रखें. इससे उन्नति होती है. शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को खीर, मखाना, बतासा और सफेद वस्त्र अर्पित करें. इन उपायों से मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर आप उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं. शरद पूर्णिमा और इससे जुड़े उपायों के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को विस्तार से देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ