दलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी; क्या बोले मीका सिंह?

उत्तराखंड के कुंजापुरी देवी मेले में हुए हंगामे के बाद आखिरकार कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सिंगर दलेर मेहंदी से फोन पर माफी मांग ली है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप के बाद मंत्री ने यह कदम उठाया, जिस पर मीका सिंह की टीम ने बयान जारी कर सराहना की है. जानें पूरा मामला और अब तक क्या-क्या हुआ.

Subodh Uniyal, Daler Mehndi, Mika Singh, Kunjapuri Devi Mela, Pushkar Singh Dhami

उत्तराखंड के कुंजापुरी देवी मेले में हुए हंगामे के बाद आखिरकार कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सिंगर दलेर मेहंदी से फोन पर माफी मांग ली है. CREDIT: X ( @SubodhUniyal1 ) / Instagram ( mikasingh ) / PTI

उत्तराखंड के बहुचर्चित कुंजापुरी देवी मेला विवाद में आखिरकार राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल बैकफुट पर आ गए हैं. मशहूर गायक दलेर मेहंदी के साथ मंच पर हुए दुर्व्यवहार को लेकर मंत्री ने फोन पर उनसे माफी मांग ली है. इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मेहंदी बंधुओं से बात कर मंत्री की ओर से खेद जताया था. मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा माफी मांगे जाने के बाद दलेर मेहंदी के छोटे भाई और जाने-माने गायक मीका सिंह की टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया है. बयान में कहा गया कि वे मंत्री के इस कदम की सराहना करते हैं. टीम ने जोर देते हुए कहा कि किसी भी कलाकार की गरिमा और उसके सम्मान की रक्षा होना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोली मीका सिंह की टीम

मीका सिंह की टीम ने कहा, “हम इस बात की सराहना करते हैं कि सुबोध उनियाल जी ने फोन पर बातचीत के दौरान दलेर मेहंदी पाजी से माफी मांगी. दलेर पाजी एक वरिष्ठ कलाकार हैं, जिन्होंने भारतीय संगीत जगत में बड़ा योगदान दिया है. हर कलाकार के साथ आदरपूर्वक व्यवहार होना चाहिए. हमें पूरी उम्मीद है कि यह मामला अब यहीं खत्म होगा और सभी आपसी सम्मान के साथ आगे बढ़ेंगे.”

क्या था पूरा मामला?

यह घटना 18 अक्टूबर को नवरात्रि के दौरान टिहरी गढ़वाल के कुंजापुरी देवी मेले में हुई थी. दलेर मेहंदी मंच पर लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे. इसी बीच मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर चढ़ गए और कार्यक्रम को बीच में ही रुकवा दिया. मंत्री ने आरोप लगाया था कि दलेर मेहंदी नशे में हैं और सिर्फ लिप-सिंक कर रहे हैं.

विज्ञापन

इस घटना के बाद मीका सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की थी. मीका ने स्पष्ट किया था कि उनके भाई ने जीवन में कभी शराब नहीं पी और कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत खराब थी. हालांकि, इस पूरे विवाद पर दलेर मेहंदी ने अब तक खुद कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है. मंत्री की माफी के बाद अब इस विवाद के शांत होने के आसार हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ