कहां है दुनिया का सबसे महंगा घोड़ा? किडनैप करके ले गए थे हथियारबंद लाग, आज तक नहीं सुलझा केस

दुनिया में एक घोड़ा सबसे महंगा है, लेकिन वह कहां है, किसी को नहीं पता और न ही कोई उसके बारे में आज तक पता लगा पाया है। क्योंकि उस घोड़े को किसी ने किडनैप कर लिया था और पुलिस आज तक उस अपहरणकांड की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है। आइए इस घोड़े के बारे में जानते हैं...

Shergar Horse
1 / 6

आयरलैंड में शेरगर नामक घोड़ा दुनिया का सबसे महंगा घोड़ा है। इस घोड़े की कीमत उसकी जीत के हिसाब से तय होती थी। इस घोड़े के मालिक का नाम आगा खान था। BBC से बात करते हुए आगा खान ने शेरगर की कहानी सुनाई। आयरिश डर्बी,  एप्सम डर्बी और किंग जॉर्ज चेस में रेस जीतकर शेरगर दुनियाभर में स्टार होर्स बना गया था।

विज्ञापन

1 करोड़ से ज्यादा थी शेरगर की कीमत

1 करोड़ से ज्यादा थी शेरगर की कीमत2 / 6

आगा खान बताते हैं कि 1983 की बात है और उस वक्त शेरगर की कीमत 10 मिलियन डॉलर थी। उन्होंने शेरगर के 34 शेयर बेचे थे। हर शेयर ढाई लाख डॉलर में बिका था। 6 शेयर उन अमीर लोगों को बेचे थे जो शेरगर के चैम्पियन बनने की उम्मीद से रेस में पैसा लगाते थे। लोग शेरगर को अपने घोड़े की नस्ल बढ़ाने के लिए ब्रीडिंग के लिए बुक करते थे। शेरगढ़ बहुत आसानी से रेस जीत जाता था और जीतने के बाद भी दौड़ता चला जाता था, इसलिए वह बेहद शानदार घोड़ा था।

विज्ञापन

शेरगर को किडनैप करके ले गए बदमाश

शेरगर को किडनैप करके ले गए बदमाश3 / 6

आगा खान ने बताया कि 8 फरवरी 1983 की सर्द रातों हथियारबंद लोग शेरगर को किडनैप करके ले गए थे। किडनैपरों ने शेरगर की देखभाल करने वाले जेम्स फिट्जजेराल्ड और उसके परिवार को बंधक बनाया और शेरगर को एक ट्रेलर पर लादकर ले गए। वे जेम्स को भी अपने साथ बंधक बनाकर ले गए थे और ठिकाने पर पहुंचने के बाद उसे रिहा कर दिया था। जेम्स ने डर के मारे पहले तो कुछ नहीं बताया, लेकिन जब शेरगर नहीं मिला तो उसके अपहरण का खुलासा हुआ।

शेरगर के बदले 2 मिलियन पाउंड की मांग

शेरगर के बदले 2 मिलियन पाउंड की मांग4 / 6

आयरलैंड की सरकार तक शेरगर के अपहरण की खबर पहुंची, लेकिन अपहरण का खुलासा होने तक देर हो चुकी थी। शेरगर के अपहरण के बारे में कुछ लोगों ने कहा कि उसे लीबिया के नेता कर्नल मुअम्मर गद्दाफी को बेचा गया है। उसके बदले आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने हथियार खरीदे हैं, इसलिए आयरलैंड की आर्मी पर शक हुआ। अपहरण के 24 घंटे बाद किडनैपर्स ने 2 मिलियन पाउंड की फिरौती मांगी। लेकिन कुछ निवेशक फिरौती की रकम देना चाहते थे और कुछ नहीं।

विज्ञापन

किडनैपरों ने 3 पत्रकारों से की थी बातचीत

किडनैपरों ने 3 पत्रकारों से की थी बातचीत5 / 6

अमेरिकी ट्रेनर ब्रायन स्वीनी ने मां-बच्चे का उदाहरण देकर शेरगर को किडनैपरों से छुड़ाने की सलाह दी। किडनैपरों ने कहा कि वे शेरगर की रिहाई के लिए सिर्फ 3 पत्रकारों से बातचीत करेंगे, जो घुड़दौड़ के एक्सपर्ट थे। तीनों पत्रकारों को किडनैपरों ने बेलफास्ट के यूरोपा होटल में बुलाया। एक पत्रकार ITV के डेरेक थॉम्पसन थे। होटल से तीनों पत्रकारों को बेलफास्ट से 30 मील दूर जेरेमी मैक्सवेल के फार्म पर ले जाया गया। रास्ते में 5 हथियारबंद नकाबपोशों ने डेरेक थॉम्पसन के बारे में पूछा।

किडनैपरों ने दी शेरगर की मौत होने की खबर

किडनैपरों ने दी शेरगर की मौत होने की खबर6 / 6

आगा खान ने बताया कि किडनैपर्स ने डेरेक को 8 घंटे में 10 से 12 फोन किए लेकिन शेरगर की रिहाई पर बात नहीं बनी। डेरेक ने कहा कि शेरगर के जिंदा होने का सबूत दें। अपहरणकर्ता पहले 40 हजार पाउंड की रकम मांग रहे थे। अगली सुबह फोन पर पता चला कि शेरगर के साथ हादसा हो गया और उसकी मौत हो चुकी है। 3 दिन बाद एक फोन आया और संदेश मिला कि अगर फिरौती की रकम नहीं दी गई तो शेरगर और उसकी रिहाई को लेकर बातचीत खत्म हुई समझो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन