इतिहास के वो 4 बड़े युद्ध... जब छोटे-छोटे देशों ने चटाई दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका को धूल
दुनिया की सबसे आधुनिक तकनीक, बेजोड़ संसाधन और विशाल सेना - अमेरिका के पास सब कुछ है. अमेरिका अभी ईरान के साथ जंग कर रहा है. इस जंग को एक महीना पूरा हो गया. अमेरिका की ताकत के आगे ईरान हार नहीं मान रहा. ईरान भी बराबर अमेरिका को टक्कर देता दिख रहा है. इस बीच ट्रंप ने कई बार पीछे हटने के संकेत दिए हैं. यह पहला मौका नहीं है, जब अमेरिका जैसी इतनी बड़ी शक्ति किसी छोटे से देश के आगे झुक गई हो. वियतनाम के घने जंगलों से लेकर अफगानिस्तान की पथरीली वादियों तक, कई ऐसे मौके आए हैं जब कम संसाधनों वाले छोटे देशों ने अपनी रणनीति और हौसले से महाशक्ति को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया.

वियतनाम युद्ध
2 / 620 साल तक चली इस जंग में अमेरिका ने आधुनिक हथियारों का अंबार लगा दिया, लेकिन वियतनामी लड़ाकों की 'गोरिल्ला वॉर' तकनीक और सुरंगों के जाल ने 58,000 अमेरिकी सैनिकों की बलि ले ली. आखिर 1975 में अमेरिका को पूरी तरह वियतनाम छोड़कर भागना पड़ा.
अफगानिस्तान - सबसे लंबी जंग
3 / 69/11 हमलों के बाद 2001 में शुरू हुआ यह युद्ध दो दशकों तक चला. अरबों डॉलर खर्च करने के बाद भी अमेरिका अफगानिस्तान में स्थिरता नहीं ला सका और 2021 में सेना की वापसी के कुछ ही दिनों भीतर तालिबान ने दोबारा सत्ता पर कब्जा कर लिया.
सोमालिया - ब्लैक हॉक डाउन
4 / 61990 के दशक में सोमालिया में गृह युद्ध छिड़ गया था. अमेरिकी सेना ने वहां मानवीय मिशन पर एंट्री मारी. वहां, मोगादिशु की लड़ाई में अमेरिकी सेना फंस गई. इसके बाद सोमाली लड़ाकों ने अमेरिका के 'ब्लैक हॉक' हेलीकॉप्टर गिरा दिए. फिर भीषण जंग शुरू हो गई, जिसमें अमेरिकी सेना के कई सैनिक मारे गए. इसके बाद उपजे जनाक्रोश की वजह से अमेरिका को सेना वापसी के लिए मजबूर होना पड़ा.
लाओस - गुप्त युद्ध
5 / 6लाओस में कम्युनिस्ट संगठन पाथेट लाओ को सत्ता पर कब्जा करना चाहता था. लेकिन अमेरिका को यह बिल्कुल मंजूर नहीं था. इसलिए अमेरिका ने लाओस में कई जगह बमबारी की. अमेरिका वहां सीक्रेट ऑपरेशन चला रहा था. यह ऑपरेशन कई वर्षों तक चला. लेकिन अमेरिका फिर भी पाथेट लाओ को रोक नहीं पाया और अमेरिका को हार का सामना करना पड़ा.
ईरान से कड़ी टक्कर
6 / 6ईरान के साथ जारी जंग को एक महीने से अधिक समय हो चुका है. ईरान अभी भी अमेरिका के सामने झुकते हुए नहीं दिख रहा है. अमेरिका ने बेशक ईरान के कई वरिष्ठ नेताओं समेत अहम ठिकानों को तबाह कर दिया हो, लेकिन तेहरान अभी भी अमेरिका की शर्तें मानने से इनकार कर रहा है. कड़ी टक्कर मिलते देख इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर के कई संकेत दिए हैं.