ड्रोन वॉर में यूक्रेन बना 'गुरु'... खाड़ी देशों को बताया कैसे फेल करें ईरान के घातक 'शाहेद ड्रोन'
मिडिल ईस्ट के युद्ध में ईरान के शाहेद ड्रोन अमेरिका और खाड़ी देशों के लिए बड़ी सिरदर्द बन गए हैं. लाखों डॉलर की मिसाइलों से कुछ हजार डॉलर के ड्रोन को मार गिराना आर्थिक रूप से घाटे का सौदा साबित हो रहा है. ऐसे में 4,500 किमी दूर स्थित यूक्रेन मदद के लिए आगे आया है. रूस के साथ युद्ध में शाहेद ड्रोन का सामना करने का लंबा अनुभव रखने वाला यूक्रेन अब कतर, यूएई और सऊदी अरब को 'सस्ते और स्मार्ट' तरीके से इन ड्रोन को खत्म करने की ट्रेनिंग दे रहा है. (AI Image)

ईरानी शाहेद ड्रोन
2 / 7ईरान का शाहेद-136 एक आत्मघाती ड्रोन है, जो बेहद सस्ता होने के बावजूद दुश्मन के ठिकानों को तबाह करने में सक्षम है. (AI Image)
महंगी डिफेंस प्रणाली
3 / 7अब तक अमेरिका और खाड़ी देश पैट्रियट जैसी महंगी मिसाइलों का उपयोग कर रहे थे, जिसका एक शॉट करीब 4 मिलियन डॉलर का पड़ता है.
यूक्रेन के 'शाहेद किलर्स'
4 / 7यूक्रेन ने 'Sting' और 'Bullet' नाम के इंटरसेप्टर ड्रोन डवलप किए हैं, जो शाहेद ड्रोन को बहुत कम लागत में हवा में ही खत्म कर देते हैं. (AI Image)
जेलेंस्की का खाड़ी दौरा
5 / 7यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हाल ही में सऊदी अरब और कतर का दौरा कर इन देशों के साथ सुरक्षा और ड्रोन तकनीक साझा करने का समझौता किया है. (AI Image)
एक्सपर्ट्स की तैनाती
6 / 7यूक्रेन ने पहले ही कुवैत और जॉर्डन में अपने 200 से ज्यादा ड्रोन एक्सपर्ट्स तैनात किए हैं, ताकि वे जमीनी स्तर पर ट्रेनिंग दे सकें. (AI Image)
तकनीक का अंतर
7 / 7जहां शाहेद ड्रोन एकतरफा हमला करते हैं, वहीं यूक्रेन के 'Sting' इंटरसेप्टर्स टारगेट न मिलने पर वापस बेस पर लौट सकते हैं, जिससे लागत और कम हो जाती है. (AI Image)