दुनिया का वो विदेशी शहर जहां हर तीसरा शख्स है भारतीय, कहलाता है 'छोटा भारत'?

Largest Indian Population: क्या आप जानते हैं दुनिया के किस शहर में सबसे ज्यादा भारतीय रहते हैं? MEA के आंकड़ों के अनुसार, दुबई अब 'लिटिल इंडिया' बन चुका है, जहां की 35% से ज्यादा आबादी भारतीय है. जानें इस रेगिस्तानी शहर में भारतीयों के दबदबे की पूरी कहानी.

Indians in Dubai, Little India City, MEA Data Overseas Indians, Indian Community in UAE, NRI Remittance Dubai
1 / 5

largest indian population city: विदेश में बसने का सपना देखने वाले भारतीयों के लिए अब अमेरिका या कनाडा नहीं, बल्कि दुबई सबसे बड़ा गढ़ बन चुका है. भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के हालिया आंकड़े चौंकाने वाले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शहर दुबई में करीब 20 लाख भारतीय रहते हैं, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा 'इंडियन हब' बनाता है.

विज्ञापन

न्यूयॉर्क और टोरंटो से 3 गुना आगे है दुबई

न्यूयॉर्क और टोरंटो से 3 गुना आगे है दुबई2 / 5

दुबई में भारतीयों की संख्या पश्चिमी देशों के बड़े शहरों के मुकाबले कहीं ज्यादा है. जहां अमेरिका के न्यूयॉर्क में 7.1 लाख और कनाडा के टोरंटो में 7 लाख भारतीय रहते हैं, वहीं अकेले दुबई में यह संख्या इनसे तीन गुना अधिक है. पूरे UAE की बात करें तो यहाँ 43.6 लाख भारतीय निवास करते हैं, जिनमें से आधी आबादी सिर्फ दुबई में सिमटी हुई है.

विज्ञापन

क्यों कहा जाता है इसे ‘लिटिल इंडिया’?

क्यों कहा जाता है इसे ‘लिटिल इंडिया’?3 / 5

दुबई की कुल आबादी लगभग 35 लाख है, जिसमें से करीब 35-38% हिस्सा भारतीयों का है. आसान शब्दों में कहें तो दुबई की सड़कों पर चलने वाला हर तीसरा व्यक्ति भारतीय मूल का है. यहां के कंस्ट्रक्शन, आईटी, फाइनेंस और हेल्थकेयर सेक्टर में भारतीयों का दबदबा है. दुबई की कुल लेबर फोर्स में 70% से ज्यादा योगदान भारतीयों का है, जो इस मुल्क की तरक्की की रीढ़ बने हुए हैं.

भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान

भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान4 / 5

दुबई में बसे भारतीय न केवल अपनी पहचान बना रहे हैं, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रहे हैं. भारत को मिलने वाली कुल विदेशी मुद्रा में UAE का सबसे बड़ा हिस्सा है. यहां के भारतीय उद्यमी अब बड़े अस्पतालों, स्कूलों और मॉल्स के मालिक बन चुके हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर हज़ारों लोगों को रोज़गार मिल रहा है.

विज्ञापन

त्योहारों से महकता है रेगिस्तान

त्योहारों से महकता है रेगिस्तान5 / 5

आज दुबई की संस्कृति में भारत रच-बस गया है. यहां होली, दिवाली और ओणम जैसे त्योहार राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाते हैं. समोसे, दाल-चावल और चाय यहां के पसंदीदा स्वाद बन चुके हैं. हज़ारों भारतीय रेस्टोरेंट्स, बॉलीवुड फिल्मों का क्रेज और क्रिकेट के प्रति दीवानगी दुबई को एक विदेशी शहर के बजाय एक 'आधुनिक भारतीय शहर' जैसा अहसास कराती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन