LPG New Rule Explained: अब क्यों सरेंडर करना पड़ सकता है गैस सिलेंडर ? जानें क्या है नए नियम
सरकार ने एलपीजी को लेकर नया नियम लागू किया है, जिसके तहत कुछ लोगों को अपना गैस सिलेंडर सरेंडर करना पड़ सकता है. अगर आपके पास LPG और PNG दोनों कनेक्शन हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है.

LPG को लेकर बड़ा बदलाव
2 / 6भारत में LPG को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है. 1 मई 2026 से नए नियम लागू हो गए हैं, जिनका असर करोड़ों उपभोक्ताओं पर पड़ेगा. सरकार ने 'एक घर, एक गैस कनेक्शन' का नियम लागू किया है. इसका मतलब है कि अब एक ही घर में LPG और PNG दोनों कनेक्शन रखना मना है.
किन लोगों को देना होगा सिलेंडर?
3 / 6अगर आपके घर में पहले से PNG (पाइप गैस) कनेक्शन है, तो आपको अपना LPG सिलेंडर सरेंडर करना होगा. सरकार का कहना है कि ये कदम गैस की कमी और सप्लाई सुधारने के लिए उठाया गया है, ताकि जिनके पास PNG नहीं है उन्हें LPG मिल सके.
हजारों लोगों ने किया सरेंडर
4 / 6नए नियम के बाद हजारों उपभोक्ता पहले ही अपना LPG कनेक्शन छोड़ चुके हैं. ये संख्या लगातार बढ़ रही है.
नियम न मानने पर क्या होगा?
5 / 6अगर आपने नियम का पालन नहीं किया तो गैस कनेक्शन बंद हो सकता है. आपको सिलेंडर का रिफिल नहीं मिलेगा. साथ ही आप पर जुर्माना भी लग सकता है. सरकार ने गैस कंपनियों को साफ निर्देश दिए हैं कि PNG वाले ग्राहकों को LPG कनेक्शन या रिफिल ना दिया जाए.
OTP से डिलीवरी भी अनिवार्य
6 / 6अब LPG डिलीवरी के लिए OTP सिस्टम भी लागू किया गया है, जिससे फर्जी डिलीवरी और गड़बड़ी को रोका जा सके. सरकार ने सिलेंडर बुकिंग के बीच का समय भी बढ़ाया है, ताकि जमाखोरी रोकी जा सके और सभी को बराबर सप्लाई मिले. (All Photos Credit: Social Media)



















