
1 / 5
Delhi Dehradun Expressway पर सफर करना महंगा होगा. टोल चार्ज की बात की जाए तो एक तरफ के सफर के लिए 675 रुपए टोल लगेगा और अगर आना-जाना 24 घंटे के बीच हो जाएगा तो टोल का चार्ज 1000 रुपए से ज्यादा लगेगा. हालांकि लोनी बॉर्डर से अक्षरधाम तक के हिस्से को टोल फ्री रखा गया है. जानें, एक्सप्रेस पर टोल की दरें.
वाहनों के हिसाब से लगेगा टोल

2 / 5
Delhi Dehradun Expressway पर टोल की दरें वाहनों के हिसाब से अलग-अलग होंगी. एसयूवी या कार के लिए वन साइड टोल 675 रुपए लगेगा, जबकि राउंड ट्रिप के लिए 335 रुपए एक्सट्रा लगेंगे. मिनी बस या लाइट कमर्शियल व्हीकल के लिए करीब 1,100 रुपये टोल देना होगा. बड़े वाहनों को 2300 रुपए टोल शुल्क लगेगा.
क्या फास्टैग एनुअल पास चलेगा?

3 / 5
फास्टैग एनुअल पास योजना के तहत बनने वाला पास क्या Delhi Dehradun Expressway पर चलेगा तो यह कन्फ्यूजन भी दूर हो गया है. नेशनल एक्सप्रेसवे के तहत आने की वजह से इस एक्सप्रेस पर भी फास्टैग एनुअल पास योजना लागू होगी.
लोकल पास’ की सुविधा भी उपलब्ध

4 / 5
फास्टैग एनुअल पास के अलावा स्थानीय लोगों के लिए इस एक्सप्रेस वे पर आने-जाने के लिए लोकल पास की सुविधा भी रखी गई है. केवल 330 रुपए में बनने वाले इस पास से आप रोजाना बार-बार लिमिटेड समय के लिए सफर कर सकते हैं. वार्षिक या मासिक पास बनवाते हैं तो भी आपके 30 से 40 प्रतिशत खर्च की बचत हो जाएगी.
दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे महंगा क्यों?

5 / 5
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे महंगा इसलिए है, क्योंकि इसका रास्ता जंगलों और शिवालिक की पहाड़ियों के बीच से बनाया गया है, जहां हाई-टेक इंजीनियरिंग तकनीक का इस्तेमाल कर सड़के बनाई गईं. निर्माण लागत बढ़ने की वजह से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर टोल चार्ज अधिक है. दिल्ली-देहरादून के बीच कम सफर को देखते हुए लोग ज्यादा पैसा भी देने को तैयार हैं.