आप भी गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के साथ जा रहे वेकेशन पर? ये 5 चीजें जरूर रखें साथ

बच्चों के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं और अब कई पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ जरूर कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे. तो ऐसे में आपको बच्चों के साथ वेकेशन पर जाने से पहले अपनी पैकिंग के दौरान कुछ जरूरी चीजें साथ में रखनी चाहिए, जिससे इमरजेंसी में अगर कोई दिक्कत आए तो आपके बच्चों को किसी तरह की असुविधा न हो.

trip packing
1 / 7

विज्ञापन

बच्चों के ट्रिप के लिए ये जरूरी सामान

बच्चों के ट्रिप के लिए ये जरूरी सामान2 / 7

बच्चों के साथ सफर करना खुशियों और रोमांच से भरा होता है, लेकिन यह अपने साथ कई छोटी-बड़ी चुनौतियों को भी साथ लेकर आता है. एक छोटी सी लापरवाही आपके सफर के मजे को किरकिरा कर सकती है. अक्सर माता-पिता बच्चों की पैकिंग करने के दौरान बच्चों के कपड़े तो ध्यान में रखते हैं लेकिन उन छोटी और जरूरी चीजों को भूल जाते हैं जो सफर के दौरान लाइफ सेवर साबित होती हैं.

विज्ञापन

फर्स्ट-एड और दवाइयां

फर्स्ट-एड और दवाइयां 3 / 7

सफर में बच्चों की सेहत सबसे पहली प्राथमिकता होती है. हवा में बदलाव और खान-पान में बदलाव के कारण बच्चों को बुखार, पेट दर्द या एलर्जी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. इसलिए साथ में ही बुखार की दवा, बैंड-एड, एंटीसेप्टिक क्रीम, थर्मीमीटर और ओरआरएस के पैकेट जरूर ध्यान से रखें. दवाइयों के साथ ही डॉक्टर का पर्चा ङही साथ रखें और कोई भी नई दवा देने से पहले अपने पीडियाट्रिशियन की सलाह जरूर लें.

हेल्दी स्नैक्स

हेल्दी स्नैक्स4 / 7

यात्रा के दौरान अक्सर खाना मिलने में देरी हो सकती है या ऐसा भी हो सकता है कि बच्चों को खाना पसंद ही न आए. तो ऐसे में अगर बच्चे भूखे रहते हैं तो वे चिड़चिड़े हो सकते हैं, जिससे आपका सफर मुश्किल हो सकता है. सफर के दौरान मखाना, रोस्टेड ड्राइ फ्रूट्स, फल, बिस्कुट और घर के बने पराठे जरूर साथ लेकर जाए. जिससे कि बच्चे को बाहर का जंक फूड नहीं खाना पड़े. साथ ही हमेशा अपने साथ पानी की एक बोलत जरूर रखें.

विज्ञापन

एक्स्ट्रा कपड़े और वेट वाइप्स

एक्स्ट्रा कपड़े और वेट वाइप्स 5 / 7

बच्चे अक्सर खाना खाते समय या खेलते समय अपने कपड़े गंदे कर लेते हैं. इसके अलावा अगर किसी बच्चे को मोशन सिकनेस की दिक्कत है तो भी उनके कपड़े खराब हो सकते हैं. ऐसे में कम से कम दो जोड़ी कपड़े एक्स्ट्रा जरूर हैंडबैग में ही रखें. सफर में वेट वाइप्स भी बहुत काम आती हैं. इसके साथ ही हैंड सैनिटाइजर भी जरूर रखें. बिना पानी के भी आप बच्चे के हाथ और चेहरा साफ रख सकते हैं, जिससे इन्फेक्शन का खतरा कम होता है.

मनोरंजन का सामान

मनोरंजन का सामान6 / 7

लंबे सफर में बच्चे जल्दी बोर हो जाते हैं, जिसके कारण वे जिद करने लगते हैं. ऐसी स्थिति में उन्हें व्यस्त रखना बेहद जरूरी है. उनकी पसंद के टॉपिक की कोई कहानियों की किताब, उनका सॉफ्ट टॉय, कलरिंग बुक, क्रेयॉन्स बैग में रखें. कोशिश करें कि उन्हें गैजेट्स देने के बजाय किसी फिजिकल एक्टिविटी या गेम में उलझाए रखें.

विज्ञापन

मौसम के अनुसार जरूरी एक्सेसरीज

मौसम के अनुसार जरूरी एक्सेसरीज7 / 7

आज जहां भी घूमने जा रहे हैं वहां के मौसम की जानकारी पहले से ही लेकर रखे. क्योंकि वहां का मौसम अलग हो सकता है. अचानक तेज धूप या फिर ठंड से बच्चे परेशान हो सकते हैं. अगर धूप है तो सनस्क्रीन, हैट और सनग्लासेस साथ रखें. अगर पहाड़ी इलाका है तो एक हल्का जैकेट या मोजे साथ रखें. सफर में हमेशा बच्चों को आरामदायक सैंडल या फिर स्पोर्ट्स शूज ही पहनाएं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन