दुनिया की सबसे महंगी चाय, 1kg की कीमत 9 करोड़ रुपये; ऐसा क्या है इसमें खास?

चीन की दा होंग पाओ चाय दुनिया की सबसे महंगी और दुर्लभ चाय मानी जाती है. इसकी कीमत करोड़ों में पहुंचती है. आखिर ऐसा क्या खास है इसमें? जानिए पूरी कहानी

World’s Costliest Tea: China’s Da Hong Pao
1 / 10
Credit: Social Media

विज्ञापन

दुनिया की सबसे महंगी चाय कौन सी है?

 दुनिया की सबसे महंगी चाय कौन सी है?2 / 10

चीन की मशहूर दा होंग पाओ (Da Hong Pao) चाय को दुनिया की सबसे महंगी चाय माना जाता है. इसकी कीमत 1 किलो के लिए करीब 9 करोड़ रुपये तक बताई जाती है. ये चाय इतनी महंगी इसलिए है क्योंकि यह बेहद दुर्लभ, ऐतिहासिक और सीमित मात्रा में मिलती है. आम चाय की तुलना में ये एक लग्जरी प्रोडक्ट है, जिसे हर कोई खरीद नहीं सकता.

विज्ञापन

कहां उगती है 'दा होंग पाओ'?

कहां उगती है 'दा होंग पाओ'?3 / 10

ये खास चाय चीन के फुजियान प्रांत के फेमस वूई पर्वत (Wuyi Mountains) में उगती है. ये इलाका यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है और यहां का क्लाइमेट, मिट्टी और ऊंचाई चाय की क्वालिटी को बेहद खास बनाती है. यहां उगने वाली चाय को 'रॉक टी' (Yancha) भी कहा जाता है.

सिर्फ 6 पेड़ों से जुड़ी है असली चाय

सिर्फ 6 पेड़ों से जुड़ी है असली चाय4 / 10

दा होंग पाओ की असली पहचान उसके 'मदर ट्री' हैं. यह चाय सिर्फ 6 प्राचीन पेड़ों से आती है, जो सैकड़ों साल पुराने हैं. इन पेड़ों को राष्ट्रीय धरोहर माना जाता है और अब इनसे चाय तोड़ना लगभग बंद कर दिया गया है. यही वजह है कि असली दा होंग पाओ बेहद दुर्लभ है.

विज्ञापन

क्यों है इतनी महंगी?

क्यों है इतनी महंगी?5 / 10

इस चाय की कीमत इतनी ज्यादा होने के पीछे सबसे बड़ी वजह इसका लीमिटेड प्रोडक्शन है. हर साल इन पेड़ों से बहुत ही कम पत्तियां मिलती हैं. इसके अलावा इसकी प्रोसेसिंग भी बेहद खास और पारंपरिक तरीके से की जाती है, जिसमें काफी समय और मेहनत लगती है.

नीलामी में लाखों-करोड़ों में बिकती है

नीलामी में लाखों-करोड़ों में बिकती है 6 / 10

दा होंग पाओ चाय कई बार नीलामी में रिकॉर्ड कीमत पर बिकी है. 2005 में इसकी केवल 20 ग्राम मात्रा ही लाखों रुपये में बेची गई थी. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह चाय कितनी कीमती और एक्सक्लूसिव है.

विज्ञापन

स्वाद और खुशबू में क्या है खास?

स्वाद और खुशबू में क्या है खास?7 / 10

इस चाय का स्वाद और खुशबू इसे बाकी चाय से अलग बनाते हैं. इसमें ऑर्किड फूलों जैसी महक और हल्का स्मोकी फ्लेवर होता है. इसका स्वाद लंबे समय तक मुंह में बना रहता है, जिसे 'लॉन्ग लास्टिंग आफ्टरटेस्ट' कहा जाता है.

शाही इतिहास से जुड़ी है ये चाय

शाही इतिहास से जुड़ी है ये चाय8 / 10

दा होंग पाओ का इतिहास भी काफी दिलचस्प है. कहा जाता है कि प्राचीन चीन में ये चाय सम्राटों और राजघरानों के लिए ही होती थी. इसे सम्मान और प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता था. आज भी यह चाय लग्जरी और स्टेटस सिंबल मानी जाती है.

विज्ञापन

अब क्यों नहीं मिलती असली चाय?

अब क्यों नहीं मिलती असली चाय?9 / 10

असली 'मदर ट्री' से चाय तोड़ना अब लगभग बंद कर दिया गया है ताकि इन पेड़ों को सुरक्षित रखा जा सके. इसलिए आज बाजार में मिलने वाली दा होंग पाओ चाय असली पेड़ों की कटिंग से उगाई गई होती है, जिसे 'कमर्शियल वर्जन' कहा जाता है.

क्या आम लोग खरीद सकते हैं?

क्या आम लोग खरीद सकते हैं?10 / 10

आम लोगों के लिए असली दा होंग पाओ खरीदना लगभग नामुमकिन है. हालांकि, बाजार में इसके सस्ते वर्जन मिलते हैं, जिनकी कीमत हजारों से लाखों रुपये तक होती है. फिर भी ये असली चाय जितनी खास नहीं होती. दा होंग पाओ सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है, बल्कि यह चीन की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है. इसकी कहानी, दुर्लभता और इतिहास इसे दुनिया की सबसे खास और महंगी चाय बनाते हैं. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन