पांचों पांडवों में सिर्फ अर्जुन को ही क्‍यों मारना चाहता था कर्ण? इस दुश्‍मनी के पीछे थे ये मुख्य कारण

महाभारत युद्ध में कौरव-पांडवों के अलावा एक और किरदार बहुत अहम माना जाता है और वो है कर्ण. पांडवों की मां कुती की ही कोख से जन्मे कर्ण को हमेशा शिकायत रहती थी कि उसके साथ बहुत अन्याय हुआ. जब उसे सच पता चला तब भी वो दुर्योधन की ओर ही रहा. उसने अर्जुन को मारने का प्रण किया था. चूंकि कौरवों के दुश्मन तो पांचों पांडव थे और कर्ण कौरवों की ओर से महाभारत युद्ध लड़ रहा था, लेकिन अर्जुन से वह बहुत नफरत करता था, ऐसा क्यों?

mahabharat (1)
1 / 7

विज्ञापन

सिर्फ अर्जुन ही क्यों?

सिर्फ अर्जुन ही क्यों?2 / 7

महाभारत में ऐसे कई उल्लेख मिलेंगे, जिसमें साफ समझ में आता है कि कर्ण निजी तौर पर अर्जुन को सख्त नापसंद करता था. यहां तक कि कुरुक्षेत्र के मैदान में भी कर्ण के निशाने पर हमेशा अर्जुन ही रहा, न कि बाकी 4 पांडव, जानिए ऐसी क्या वजहें थीं कि कर्ण अपने सगे भाई और वीर धनुर्धर अर्जुन को ही क्यों मारना चाहता था?

विज्ञापन

ईष्या था कारण

ईष्या था कारण3 / 7

कर्ण बेहद प्रतापी था, उसमें पांचों पांडवों से ज्यादा पराक्रम और युद्ध कुशलता थी लेकिन हमेशा अर्जुन को ही सबसे वीर धनुर्धर माना गया. यह बात कर्ण को हमेशा खलती थी.

मित्र के प्रति निष्ठा

मित्र के प्रति निष्ठा4 / 7

कर्ण को जब पूरी दुनिया ने सूतपुत्र कहकर ठुकरा दिया तब दुर्योधन ने ही उसे सम्मान दिया, उसे अंग देश का राजा बनाया. चूंकि दुर्योधन पांडवों से द्वेष रखता था और पांडवों की सबसे बड़ी ताकत अर्जुन ही था. ऐसे में अपने मित्र दुर्योधन के प्रति निष्ठा भाव रखते हुए युद्ध में जीतने के लिए कर्ण के निशाने पर सबसे पहले अर्जुन ही रहा.

विज्ञापन

द्रौपदी का ताना

द्रौपदी का ताना5 / 7

जब स्वयंवर में द्रौपदी ने कर्ण को सूतपुत्र कहकर अपमानित किया और अर्जुन ने स्वयंवर जीतकर द्रौपदी से विवाह किया तो यह घटना भी कर्ण के लिए बहुत नागवार रही.

गुरुओं का प्रिय

गुरुओं का प्रिय6 / 7

अर्जुन हमेशा गुरुओं का प्रिय रहा और कर्ण प्रतिभावान होते हुए भी गुरुओं से शिक्षा नहीं ले सका.

विज्ञापन

कुंती को दिया वचन

कुंती को दिया वचन7 / 7

युद्ध के मैदान में कर्ण के निशाने पर पांडवों में सिर्फ अर्जुन होने के पीछे एक वजह यह भी थी कि कर्ण ने अपनी मां कुंती को वचन दिया था कि उसके 5 पुत्र जीवित रहेंगे. दरअसल, युद्ध से पहले कुंती ने कर्ण से कहा था कि वह पांडवों को न मारे. तब कर्ण ने वादा किया कि वह अर्जुन के अलावा किसी अन्य पांडव को नहीं मारेगा, जिससे कुंती के पास 5 पुत्र जीवित रहें. (Disclaimer- प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन