मोबाइल वॉलपेपर से बदल सकती है किस्मत! जानें कौन सी तस्वीर सही, कौन सी गलत?

Digital Vastu Tips: डिजिटल वास्तु के मुताबिक, मोबाइल का वॉलपेपर हमारी सोच, ऊर्जा और सफलता पर असर डालता है. सही तस्वीरें पॉजिटिविटी लाती हैं, जबकि गलत इमेजेस जीवन में बाधा बन सकती हैं.

Digital Vastu Tips
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

Digital Vastu क्या है?

Digital Vastu क्या है?2 / 6

आज के समय में मोबाइल सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुका है. हम दिनभर स्क्रीन देखते हैं, इसलिए मोबाइल पर दिखने वाली तस्वीरें सीधे हमारे subconcious mind पर असर डालती हैं. डिजिटल वास्तु कहता है कि अगर स्क्रीन पर सही इमेज हो तो ये पॉजिटिव एनर्जी बढ़ा सकती है और सफलता की राह आसान कर सकती है.

विज्ञापन

करियर सफलता के लिए कौन सा वॉलपेपर लगाएं?

करियर सफलता के लिए कौन सा वॉलपेपर लगाएं?3 / 6

अगर आप करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं तो मोबाइल पर उगते सूरज, दौड़ते हुए सात सफेद घोड़े या ऊंचे पहाड़ों की तस्वीर लगाएं. ये प्रगति, आत्मविश्वास और तेजी से आगे बढ़ने का संकेत देते हैं. मोबाइल की रिंगटोन और नोटिफिकेशन साउंड मधुर रखें. तेज और डरावनी आवाजें नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती हैं और तनाव बढ़ाती हैं.

शांति और फोकस के लिए बेस्ट वॉलपेपर

शांति और फोकस के लिए बेस्ट वॉलपेपर4 / 6

मानसिक शांति और फोकस के लिए बहता हुआ साफ पानी, हरे-भरे जंगल या कमल के फूल की तस्वीर सबसे बेहतर मानी जाती है. हरा रंग तनाव कम करता है और दिमाग को शांत रखता है. आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए माता लक्ष्मी, कुबेर यंत्र या चमकते सिक्कों की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है. ये प्रतीक धन, समृद्धि और स्थिरता को आकर्षित करते हैं.

विज्ञापन

भूलकर भी न लगाएं ये तस्वीरें

भूलकर भी न लगाएं ये तस्वीरें5 / 6

मोबाइल वॉलपेपर पर हिंसक जानवर, युद्ध के दृश्य, उदास चेहरे या उजाड़ जगहों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए. ऐसी इमेज नेगेटिविटी और तनाव बढ़ाती हैं और मानसिक संतुलन बिगाड़ सकती हैं.

लैपटॉप वॉलपेपर के लिए सही रंग

लैपटॉप वॉलपेपर के लिए सही रंग6 / 6

लैपटॉप स्क्रीन के लिए सफेद या नीले रंग के वॉलपेपर बेहतर माने जाते हैं. ये रंग क्लैरिटी, फोकस और नए विचारों को बढ़ावा देते हैं, जिससे काम में प्रोडक्टिविटी बढ़ती है. (All Photos Credit: Freepik)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन