घर में बार-बार कांच टूटना किस बात का संकेत है?
आपने ये अक्सर देखा और सुना होगा कि जब भी घर में कांच टूटता है तो लोग कहते हैं कि कांच टूटना बुरा होता है. कभी भी अचानक से कोई कांच का बर्तन टूटता है तो मन में भी अजीब सी बेचैनी होने लगती है. ऐसे में ना चाहते हुए भी मन नकारात्मक चीजों की तरफ दौड़ने लगता है और मन में ये विचार आने लगता है कि क्या कुछ बुरा होने वाला है. ज्योतिष और वास्तु के अनुसार कांच का टूटना तरह-तरह के संकेत देता है. चलिए आपको बताते हैं कांच का टूटना कब शुभ तो कब अशुभ होता है.

घर का कांच अचानक टूट जाए तो क्या है इसका मतलब?
2 / 5वास्तु के अनुसार, कांच नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की क्षमता रखता है. ऐसे में यदि घर में अचानक कांच टूट जाता है तो इसका मतलब है कि आपके परिवार पर कोई बड़ा संकट आने वाला था जो अब टल गया है.
किचन में टूटे कांच तो क्या है इसका मतलब?
3 / 5यदि रसोई में कांच के बर्तन बार-बार टूट रहे हैं तो यह धन हानि का संकेत है. यह चेतावनी देता है कि आने वाले समय में आपका बजट बिगड़ने वाला है.
बार-बार टूट रहा कांच तो क्या है मतलब?
4 / 5एक-दो बार तो कांच का टूटना सामान्य है लेकिन अगर ऐसा बार-बार हो रहा है तो ये अशुभ संकेत माना जाता है. बार-बार कांच का चटकना या टूटना घर में नकारात्मक शक्तियों के बढ़ने का संकेत देता है. ऐसे में सावधान रहने की जरूरत होती है.
बेडरूम का कांच बार-बार टूट रहा?
5 / 5अगर आपके बेडरूम का कांच बार-बार टूट रहा है तो इसका मतलब है कि परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने वाली है. ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है.



















