सफेद ताजमहल तो सबने देखा है, लेकिन क्या 'काले ताजमहल' का भी है वजूद? रहस्मय कहानी समेटे हुए है आगरा का ये बाग

आगरा का मेहताब बाग सिर्फ एक खूबसूरत गार्डन नहीं, बल्कि ‘काले ताजमहल’ की रहस्यमयी कहानी से जुड़ा है. क्या सच में शाहजहां काले संगमरमर का दूसरा ताज बनवाना चाहते थे या ये सिर्फ एक कहानी है?

Black Tajmahal
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

क्या है ‘काले ताजमहल’ का रहस्य?

क्या है ‘काले ताजमहल’ का रहस्य?2 / 6

ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में शामिल है, लेकिन इसके साथ एक रहस्य भी जुड़ा है-‘काला ताजमहल’. कहा जाता है कि मुगल सम्राट शाहजहां यमुना नदी के दूसरी ओर काले संगमरमर का एक और ताज बनवाना चाहते थे. ताज महल के सामने इस दूसरे स्मारक की कहानी आज भी लोगों को आकर्षित करती है.

विज्ञापन

मेहताब बाग से जुड़ी है ये कहानी

मेहताब बाग से जुड़ी है ये कहानी3 / 6

ये रहस्य मेहताब बाग से जुड़ा है, जो यमुना नदी के पार ताजमहल के ठीक सामने मौजूद है. ये एक मुगलकालीन चारबाग शैली का गार्डन है, जिसे खास तौर पर ताजमहल के नजारे को निहारने के लिए बनाया गया था.

शाहजहां का सपना या सिर्फ कल्पना?

शाहजहां का सपना या सिर्फ कल्पना?4 / 6

फ्रांसीसी यात्री जीन बैप्टिस्ट टवर्नियर ने 17वीं सदी में लिखा था कि शाहजहां अपने लिए काले संगमरमर का मकबरा बनवाना चाहते थे. लेकिन उनका सपना पूरा नहीं हो पाया क्योंकि बाद में उन्हें कैद कर लिया गया. हालांकि आधुनिक इतिहासकार इसे महज एक कल्पना या कहानी मानते हैं. इतिहासकारों के मुताबिक, मेहताब बाग में किसी भी काले ताजमहल की नींव या संरचना के सबूत नहीं मिले हैं. इसलिए ‘ब्लैक ताजमहल’ को ज्यादातर लोग एक रोमांचक कहानी समझते हैं

विज्ञापन

खुदाई में क्या मिला?

खुदाई में क्या मिला?5 / 6

2006 में मेहताब बाग में खुदाई के दौरान कुछ काले रंग के पत्थर मिले थे, जिससे इस कहानी को हवा मिला. हालांकि बाद में पता चला कि ये असल में सफेद संगमरमर ही था, जो समय के साथ काला पड़ गया था.

मेहताब बाग की खासियत

मेहताब बाग की खासियत6 / 6

मेहताब बाग को ‘मूनलाइट गार्डन’ भी कहा जाता है. इसे इस तरह डिजाइन किया गया था कि यहां से चांदनी रात में ताजमहल का प्रतिबिंब बेहद खूबसूरत दिखाई देता है. आज के समय में मेहताब बाग फोटोग्राफर्स और पर्यटकों के लिए बेहद खास जगह है. यहां से ताजमहल का सनसेट और रिवर व्यू सबसे शानदार माना जाता है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन